नियंत्रण एवं समन्वय कक्षा 10th विषय विज्ञान NCERT SOLUTION ANSWER - lesson 6 TOP 10 IMPORTANT Question

 नियंत्रण एवं समन्वय कक्षा 10th विषय विज्ञान NCERT NOTE ANSWER - 


1. तंत्रिका कोशिका के कार्य एवं चित्र को समझाइये 

उत्तर - तांतिका कोशिका के कार्य - 

1. बाहरी वातावरण से प्राप्त प्रेरणाओं या संवेदनाओं को विद्युत् आवेगों में बदलना | 

2. इन विद्युत् आवेगों को तांत्रिक तंत्र के प्रमुख अंगो मस्तिष्क या मेरुरज्जु  विभिन्न भागों तक पहुँचाना 

3. मस्तिष्क एवं मेरुरज्जु से प्राप्त आदेशों को सम्बंधित अंगो तक पहुँचाना 

4. सजीवों के शरीर के आंतरिक वातावरण में विभिन्न अंगो के बीच समन्वय स्थापित करना 


2. हार्मोन्स से क्या समझते है | 

उत्तर - हार्मोन्स - विशेष प्रकार के रासायनिक पदार्थ होते है जो विशिष्ट भागों या कोशिकाओं द्वारा स्त्रावित होते हैं और विशेष प्रकार की कोशिकाओं की क्रियाशीलता या कार्यशीलता को प्रमाणित करते हैं तथा विविध क्रियाओं का नियंत्रण एवं समन्वय  करते हैं हार्मोन्स कहलाते है 


3. मानव मस्तिष्क का नामांकित चित्र बनिए एवं विभिन्न भागों के कार्य लिखिए -

उत्तर - इसका अग्र मस्तिष्क वाला भाग भूख एवं प्यास से संबंधित क्रियाओं को नियंत्रित करता है 

2. मध्य मस्तिष्क वाला भाग सुनने देखने की क्रिया के लिए उत्तरदाई होता है 

3. मस्तिष्क के मेडुला वाले भाग द्वारा रक्तदाब वमन क्रियाओ को नियंत्रित करता है 

4. पशच  मस्तिष्क में स्थित भाग अनुमस्तिष्क शरीर  स्थिति तथा संतुलन का अनुरक्षण करता है 



4. विभिन्न पादप हार्मोनो के नाम लिखिए तथा उनके पौधों की वृद्वि एवं विकास शारीरिक प्रभाव को लिखिए 

उत्तर -  पादप हार्मोनो के प्रकार एवं कार्य -पादप हार्मोन प्रमुखतः निम्नलिखित चार प्रकार  है 

1. ऑक्सिन 

2. जिबरेलिन 

3. साइटोकाइनिन 

4. ऐब्सिसिक  अम्ल [ABA ] 


1. ऑक्सिन - कोशिकाओं की लम्बाई में वृद्धि कोशिका विभाजन में सहयोग पौधों की गतियों नियंत्रण पतियों  गिरने से रोकना बीज रहित फलों के उत्पादन में सहायक होना 

2. जिबरेलिन - जिबरेलिन बीज अंकुरण में सहायक बोने पौधे की लम्बाई में वृद्धि पौधों की पतियों को चौड़ी करने में सहायता  करना 

3. साइटोकाइनिन - प्रोटीन के संश्लेषण में सहायक कोशिकाओं एवं तने लम्बाई में वृद्धि जड़ो एवं पतिओं की वृद्धि रोकने  में सहायक एवं अंकुरण  उत्प्रेरक उत्पन्न करना 

4. ABA वृधिरोधक पति के एवं फूलों  के खुलने एवं बंद करने की क्रियाओं का नियंत्रण पतझड़ को क्रिया को प्रोत्साहित करना  तथा पौधों की वृद्धि दर को कम करना |


5. क्या होगा जब हमारे खाने में आयोडीन की कमी हो जाएगी|         

उत्तर - अवटु ग्रंथि को थायरॉक्सिन हार्मोन बंनाने के लिए आयोडीन आवश्यक है भोजन में आयोडीन की कमी से गायटर  रोग से ग्रसित होने की सम्भावना बढ़ जाती है इस बीमारी से बचाव के लिए हमें आयोडीन युक्त नमक के उपयोग की सलाह दी जाती है| 


6. निम्न  हार्मोन्स में से प्रत्येक का एक कार्य लिखिए |

उत्तर - 1. थॉयराक्सिन 2. इन्सुलिन 3. एडिनोलिन 4. वृद्धि हार्मोन्स 5. टेस्टोस्टेरॉन 

1. थॉयराक्सिन - कार्बोहाइड्रेड प्रोटीन एवं वसा की चयापचय क्रियाओं का नियमन करना 

2. इन्सुलिन - रक्त शर्करा का नियमन 

3. एडिनेलिन - शरीर के विभिन्न भागों में रक्त प्रवाह एवं ह्रदय स्पंदन की गति बढ़ाया 

4. वृद्धि हार्मोन्स - वृद्धि एवं विकास  नियमन करना 

5. टेस्टोस्टेरॉन मनुष्य में यौवनारम्भ के समय शारीरिक परिवर्तनों का नियमन करना 


7. प्रकाशनुवर्तन किसे कहते है एवं जलानुवर्तन किसे कहते है | 

उत्तर - हरे पौधों का तना प्रकाश की और एवं जड़ अंधकार की और गति करता है प्रकाश के कारण होने वाली इस गति को प्रकाशानुवर्तन  कहते हैं 

जलावर्तन - जलीय पौधों में जल के उद्दीपन के कारण होने वाली गति जलानुवर्तन कहलाती है | 


8. सुषुम्ना [ मेरुरज्जु ] क्या है इनके दो कार्य बताइये 

उत्तर - " कशेरुक दण्ड की गुहिका में स्थित सुरक्षित केंद्रीय तंत्र का वह भाग जो संयोजी ऊतकों से बनी तीन झिल्लियों से ढकी संरचना है सुषुम्ना या मेरुरज्जु कहलाती है  

सुषुम्ना के प्रमुख कार्य - 

1. मस्तिष्क  से आने वाले प्रेरणाओं  संवेदनाओं का संवहन करना 

2. प्रतिवर्ती क्रियाओं  समन्वय एवं नियंत्रण करना 


9. प्रतिवर्ती क्रियाविधि का सचित्र वर्णन करें 

उत्तर - पुरे शरीर की तंत्रिकाएँ मेरुरज्जु में मस्तिष्क को जाने वाले रास्ते में एक बंडल में मिलती हैं प्रतिवर्ती चाप इसी मेरुरज्जु में मस्तिष्क को जाने वाले रास्ते में एक बंडल में मिलती है प्रतिवर्ती चाप इसी मेरुरज्जु  हैं यद्यपि आगत सूचनाऍ  मस्तिष्क तक भी जाती है 

अधिकतर जन्तुओ  में प्रतिवर्ती चाप इसलिए विकसित हुआ है क्योंकि इसके मस्तिष्क के सोचने  प्रक्रम बहुत तेज नहीं  है 

जब हम किसी वस्तु  छूटे हैं तो एकाएक  अपना हाथ हटा लेते हैं इस प्रकार संवेदनाओं को संवेदी तंत्रिकाओं के माध्यम  मेरुरज्जु   पहुँचा दिया जाता है यह संवेदना या प्रेरणा सुषुम्ना में पाए जाने वाले संवेदी तंतुओं मेंसे होकर  पृष्ठीय मूल के द्वारा तक पहुँच जाता है 

यह संवेदना या प्रेरणा  सुषुम्ना के धूसर दृव्य में इन्हें ले जाते है धूसर दृव्य में से प्रेरणा  संवेदना चालक तंत्रिका में पहुँचती है  चालक तंत्रिका सुषुम्ना तंत्रिका  आधारित मूल से निकल कर पेशिओं  विभाजित हो जाती है पेशी प्रेरणा  उद्दीपन के अनुसार कार्य  करती है अतः हाथ उठ जाता है | 



10. ग्रंथियों के प्रकार  को समझाइये 

अथवा - पीयूष ग्रंथि क्या है ?

उत्तर - ग्रंथि क्या है - कोशिकाओं  का ऐसा समूह या ऊतक जो तरल पदार्थ [ कार्बनिक पदार्थ ] स्त्रावित   करता हैं  उसे ग्रंथि कहते हैं 

ग्रंथि के प्रकार - 

1. अन्तः स्त्रावी ग्रंथि 

2. मिश्रित ग्रंथि 

3. बाह्य स्त्रावी ग्रंथि 

पीयूष ग्रंथि  क्या है - 

यह स्फेनॉयड हड्डी में गुहा  तरफ मस्तिष्क में हाइपो थैलेमस  ग्रंथि से जुडी हुए होती है ,इसका आकार मटर दाने सामान होता है पीयूष ग्रंथि मास्टर ग्रंथि भी कहते हैं क्योंकि यह ग्रंथि हाइपोथैलेमस ग्रंथि अलावा अन्य सभी ग्रंथि  नियंत्रण रखती है 


11. अग्नाशय क्या है समझाइये 

उत्तर - अग्नाशय ग्रंथि आमाशय के नीचे उदर गुहा में स्थित  होती है 

यह ग्रंथि शरीर की एकमात्र मिश्रित ग्रंथि है जिसका 98% भाग बहिःस्रावी होता है 2 %  भाग अन्तःस्त्रावी होता है इस ग्रंथि का अन्तः  स्त्रावी भाग पूरी ग्रंथि में बिखरा हुआ  होता है 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ