जीव जनन कैसे करते हैं कक्षा 10th पाठ 7 NCERT ANSWER SOLUTION How do organisms reproduce?

 जीव जनन कैसे करते हैं कक्षा 10th पाठ 7 


1. स्वपरागण एवं परागण में अंतर बताइये ?

उत्तर - स्वपरागण -                  

1. स्वपरागण के लिए पुष्प का द्विलिंगी हों आवशयक है 

2. नर तथा मादा भाग का एक परिपक्व होना आवश्यक है 

3. पुंकेसर एवं जायांग की व्यवस्था ऐसी होगी चाहिए ताकि परागण सुगमता से हो सके 

4. इसके पुष्प आकर्षणहीन गंधहीन तथा मकरंदहीन होते है 

5. इसके लिए बाह्य माध्यम की आवशयकता नहीं होती है 

पर - परागण -

1. पर - परागण द्विलिंगी एवं एकलिंगी दोनों प्रकार के पुष्पों में हो है 

2. प्रायः नर तथा मादा भाग अलग अलग समय पर परिपक्व होते हैं 

3. इस प्रकार  परागण के लिए यह आवश्यक नहीं है 

4. वायु परागण वाले पुष्पों को छोड़कर शेष पुष्प आकर्षण सुगन्धित एवं मकरन्दयुक्त होतेहैं 

5. इसके लिए वायु जल कीट या जंतुओं की आवश्यकता होती है


2. अलैंगिक एवं लैंगिक जनन में अंतर बताइये 

उत्तर - अलैंगिक - 

1. इसमें केवल एक जनक भाग लेता है 

2. इसमें युग्मक उत्पन्न नहीं हैं 

3. इस प्रक्रिया में निषेचन नहीं होता 

4. इस प्रक्रिया में युग्मनज नहीं बनते 

5. प्रजनन के दौरान अर्द्धसूत्री विभाजन नहीं होता है 

लैंगिक जनन - 

इसमें प्रायः दो जनक भाग लेते हैं 

2. इसमें युग्मक उत्पन्न होते है 

3. इस प्रक्रिया में निषेचन होता है 

4. इस प्रक्रिया में युग्मनज हैं   

5. प्रजनन के दौरान अर्द्धसूत्री विभाजन  होता है


3. परागण एवं  निषेचन में अंतर बताइये 

उत्तर - परागण -

1. परागकोश से पराग कणों के वर्तिकाग्र पर पहुँचने की क्रिया को परागण कहते हैं 

2. परागण  लिए बाह्य साधनों वायु जल कीट आदि की आवश्यकता होती है 

3. यह एक बाह्य क्रिया है 

4. इसके लिए किसी पूर्व क्रिया की आवश्यकता नहीं है 

निषेचन - 

1. नर एवं मादा जनन इकाइयाँ के मिलन को निषेचन कहते हैं 

2. इसके  लिए किसी बाह्य साधन की आवश्यकता नहीं पड़ती है 

3. यह बीजाण्ड  भीतर होने वाली क्रिया है 

4. निषेचन होने से पूर्ण परागण होना आवश्यक है   


4. गर्भ निरोधक की विभिन्न विधियाँ कौन सी हैं 

उत्तर -

1. यांत्रिक विधियाँ - पुरषों द्वारा कण्डोम का उपयोग तथा स्त्रियों में लूप या कॉपर टी को गर्भाशय  में स्थापित करना  | 

2. शल्य क्रिया विधि - पुरषों में शुक्रवाहिकाओं को अवरुद्ध करना तथा स्त्रियों में अण्डवाहिनी को अवरुध्द करना 

3. शल्क क्रिया द्वारा अनचाहे गर्भ का समापन लेकिन इस विधि का दुरपयोग   हो रहा है जो गैर कानूनी है 

4. हार्मोन संतुलन द्वारा - इसके लिए गोलियों का सेवन किया जाता है 

5. प्राकृतिक विधि - आत्मसंयम द्वारा ऋतुस्त्राव अवधि के 10वें दिन से 17वें दिन तक यौन सम्बन्ध से दूर रहना |

 

5. DNA प्रतिकृति का प्रजनन में क्या महत्त्व है 

उत्तर - जनन की मूल घटना DNA की प्रतिकृति बनना है जनन में एक कोशिका द्वारा DNA की प्रतिकृति का निर्माण तथा अतिरिक्त कोशिकीय संगठन का सृजन  होता है | 

DNA के अणुओं में आनुवंशिक गुणों  संदेश होता है जो जनक से संतति पीढ़ी तक स्थानांतरित होता है अतः जनन की मूल घटना DNA की प्रतिकृति बनाना है इसलिए जनन  के लिए DNA की प्रतिकृति बनाना आवश्यक है  | 


6. द्विखण्ड [ दि - विखण्ड ] क्या है ?

उत्तर - जब एक कोशिका दो संतति कोशिकाओं को जन्म देती है तो उसे द्विखंडन या द्विविखण्डन कहते हैं तथा अधिक कोशिकाओं को जन्म देने वाले को बहुविखण्डन | द्विखंडन एककोशिकीय जीवों में कोशिका विभाजन द्वारा दो बराबर भागों में विभक्त हो जाती है तथा प्रत्येक भाग एक जीव को जन्म देता है इस प्रक्रिया को द्विखंडन कहते हैं 

7. अलैंगिक जनन की अपेक्षा लैंगिक जनन के क्या लाभ हैं  

उत्तर - लैंगिक जनन के लाभ - 

1. लैंगिक जनन में संतति में गुणों के विकास की सम्भावना होती है तो अलैंगिक जनन में नहीं 

2. नवीन संतति में विभिन्नता का विकास होता है  जो अलैंगिक जनन में नहीं 

3. जो अलैंगिक जनन  में संभव नहीं अतः अलैंगिक जनन की अपेक्षा लैंगिक जनन के अनेक लाभ है 


8. कायिक प्रवर्धन क्या होता है 

उत्तर - कायिक प्रवर्धन क्रिया में पौधे के विभिन्न भागों से नवीन पौधे  निर्माण होता  है तो इस प्रक्रिया को कायिक प्रवर्धन या  कृत्रिम अलैंगिक जनन कहते हैं "


9. पुनस्द भवन [ पुनर्जनना ] से क्या समझते है 

उत्तर - पुनरुदभवन [ पुनर्जनन ] - " शरीर के नवनिर्माण की वह शक्ति किसके अंतर्गत शरीर के टूट जाने पर उसकी मरम्त हो जाती है और प्रत्येक टुकड़ा पूर्ण होकर नया जीव बनाता है पुनरुदभवन [ पुनर्जनन ] कहलाता है 


10. बीजाणु समासंघ क्या है 

उत्तर - बीजाणु समासंघ - " अनेक सरल बहुकोशिकीय जीवों में विशिष्ट संरचनाएँ पाई जाती है जो बीजाणुधानी कहलाती है जिनके बीजाणु पाए जाते हैं जो अनुकूल परिस्थितियों होने पर नए जीव उत्पन्न करते हैं अलैंगिक जनन की यह प्रक्रिया बीजाणु समासंघ कहलाती है "  


11. पुष्प की अनुदैधर्य काट का स्वक्छ एवं नामांकित चित्र बनाइये | 

उत्तर - 


12. जनन क्यों आवश्यक है 

उत्तर - जनन के कारण जीवन की निरंतरता बनी रहती है जनन में जीव लगभग अपने जैसे जीवों को जन्म देता है इस कारण उस स्पीशीज की जनसंख्या बढ़ती जाती है अनुकूल विभिन्नताओं का एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक संवहन जनन द्वारा  सम्भव है जनन का विकास में भी योगदान है जनन किसी स्पीशीज की समष्टि का संरक्षण कर उसके स्थायित्व में सहायक है | 




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ