Physical Group of India - Contemporary India Class 9th - भारत का भौतिक समूह - समकालीन भारत कक्षा 9th - ncert solution class 9th

 भारत का भौतिक समूह - समकालीन भारत कक्षा 9th -

Physical Group of India - Contemporary India Class 9th -



1. एक स्थलीय भाग जो तीन ओर से समुद्र से घिरा हो - 

उत्तर - प्रायद्वीप 

2. भारत के पूर्वी भाग में म्यांमार की सीमा का निर्धारण करने वाले पर्वतों क सयुक्त नाम - 

उत्तर - पूर्वांचल 

3. गोवा के दक्षिण में स्थित पश्चिम तटीय पट्टी -

उत्तर - कन्नड़ 

4. पूर्वी घाट का सर्वोच्च शिखर -

उत्तर - महेन्द्रगिरि 

5. भारत की सबसे खारे पानी की झील कौन सी है। और वह कहाँ है। 

उत्तर - चिल्का झील  जो की ओडिसा में है 


6. भारत का एक मात्र सक्रिय ज्वालामुखी कहाँ है। 

उत्तर - अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह  के बैरन द्वीप पर 

7. दुनिया का सबसे सर्वोच्च शिखर माउन्ट एवरेस्ट किस देश में स्थित है। 

उत्तर - नेपाल 

8. माउन्ट एवरेस्ट की कुल उनक ऊँचाई कितनी है। 

उत्तर - 8848 मीटर 

9. भारत का सबसे ऊँचा शिखर कौन सा है। 

उत्तर - कंचनजुंगा 

10. हिमालय की सबसे बाहरी श्रृंखला को क्या कहा जाता है। 

उत्तर - शिवालिक 


11. मध्य हिमालय तथा शिवालिक के बीच में स्थित लंबवत घाटी को क्या नाम से जाना जाता है। 

उत्तर - दून 

12. हिमालय पर्वत की कुल लम्बाई कितनी है। 

उत्तर - 2400 किलो मीटर 

13. विश्व का सबसे बड़ा नदीय द्वीप कौन सा है। 

उत्तर - माजुली  द्वीप [ माजोली द्वीप ] 

14. विश्व का सबसे बड़ा नदीय द्वीप माजोली द्वीप  किस नदी पर एवं किस राज्य पर स्थित है। 

उत्तर- ब्रम्हापुत्र नदी एवं असम राज्य में 

उत्तर - भाबर 


16. भारतीय मरुस्थल को किस नाम से जाना जाता है। 

उत्तर - थार मरुस्थल 

17. थार मरुस्थल की एक मात्र  बहने वाली नदी का क्या नाम है। 

उत्तर - लूनी नदी 

18. प्रवाल से बनने वाले द्वीप समूह का नाम बताओ। 

उत्तर - लक्षद्वीप 

19. लकाद्वीप ,मिनिकॉय ,एमीनद्वीप के नाम को 1973 के बाद से किस नाम से जाना जाता है। 

उत्तर - लक्षद्वीप 

20. प्रायद्वीप पठार के दो मुख्य भाग कौन से हैं। 

उत्तर - मध्य उच्चभूमि एवं दक्कन का पठार 



1. 'भाबर' क्या है 

उत्तर - नदियाँ पर्वतों से नीचे उतरते समय शिवालिक की ढाल पर 8 से 16 किमी के चौड़ी पट्टी में गुटिका का निक्षेपण करती है।  इसे भाबर के नाम से जाना जाता है। 


2. हिमालय के तीन प्रमुख विभागों के नाम उत्तर से दक्षिण के क्रम  में बताइये ?

उत्तर - भारत की उत्तरी सीमा पर विस्तृत हिमालय भूगर्भीय रूप से युवा एवं बनावट के दृष्टिकोण से वलित पर्वत श्रृंखला  है। 

ये पर्वत श्रृंखलाएं पश्चिम से पूर्व दिशा में सिंधु से लेकर ब्रम्हपुत्र तक फैली हैं। हिमालय विश्व की सबसे  ऊँचीं पर्वत श्रेणी है। 

हिमालय के तीन प्रमुख  विभागों के उत्तर से दक्षिण के क्रम - 

> वृहद् हिमालय / महान  हिमालय 

> लघु /मध्य हिमालय 

> शिवालिक हिमालय 


3. अरावली और विंध्यांचल की पहाड़ियों में कौन सा पठार स्थित है ? 

उत्तर - अरावली और विंध्यांचल की पहाड़ियों में मालवा का पठार स्थित है , मालवा का पठार विंध्य श्रृंखला दक्षिण में  सतपुड़ा श्रृंखला तथा उत्तर पश्चिम में अरावली से घिरी है। 


4. भारत के उन द्वीपों के नाम बताइय जो प्रवाल भिति के हैं। 

उत्तर -  केरल के मालाबार तट के पास लक्ष्यद्वीप स्थित है। दीपों का यह समूह छोटे प्रवाल द्वीपों से बना  है। 

पहले इनको लकाद्वीप ,मिनीकाय तथा एमीनद्वीप नाम से जाना जाता था। 1973 में इनका नाम  लक्ष्यद्वीप रखा गया यह 32 वर्ग किमी के छोटे क्षेत्र में फैला है। 

3. निम्नलिखित में अंतर स्पष्ट  कीजिए - 


> बांगर  और खादर - 

उत्तर - >  बांगर - 

> पुराने जलोढ़ अव्सदो के निक्षेप से निर्मित उच्च भू आकार को बांगर कहते हैं 

> ऊचाई के कारण बाढ़ का जल यहाँ तक नहीं पहुँचता। 

> बांगर के क्षेत्र में चूना  युक्त कंकड़ों की बहुलता है जिसमें आर्द्रता कम होती है ,अतः कम उपजाऊ होती है। 

> इसका विस्तार पंजाब व  उत्तर प्रदेश में अधिक पाया जाता है। 


> खादर - 

> बाढ़  की नवीन जलोढ़ मिटटी से निर्मित निचले भाग को खादर कहते हैं 

> यह संपूर्ण भाग बाढ़  का मैदान है। 

> खादर में उपजाऊ जलोढ़ मिटटी पायी जाती है। 

> इसका विस्तार पूर्वी उत्तर प्रदेश ,बिहार झारखण्ड व पश्चिम बंगाल में है। 


> 2. पूर्वी घाट तथा पश्चिमी घाट  में अंतर 

उत्तर -   पूर्वी घाट तथा अरब सागर के तट के बीच निर्मित मैदान को पश्चिमी तटीय घाट कहते हैं, इसका विस्तार गुजरात के सूरत से तमिलनाडु के कन्याकुमारी तक है पश्चिमी घाट को चार भागों में बांटा गया है 

>गुजरात का मैदान , 

> कोंकण का मैदान या तट  

> कन्नड़ का मैदान या तट  

> मालाबार तट या घाट 

- भारत का पश्चिमी घाट मैदान गुजरात में सबसे चौड़ा है और दक्षिण की ओर जाने पर इसकी चौड़ाई कम होती है लेकिन केरल में पुनः चौड़ा हो जाता है

> पूर्वी घाट तथा बंगाल की खाड़ी के तट के बीच निर्मित मैदान या घाट को पूर्वी तटीय घाट कहते हैं इसका विस्तार स्वर्ण रेखा नदी से लेकर कन्याकुमारी तक है पूर्वी घाट को तीन भागों में बांटा जाता है.

>  उत्कल तट 

> उत्तरी सरकार तट  

> कोरोमंडल तट

पूर्वी घाट मैदान को दक्षिणी पश्चिमी मानसून और उत्तर-पूर्वी मानसून दोनों मानसून से वर्षा प्राप्त होती है। 

4. भारत  के प्रमुख भू - आकृतिक विभाग कौन से हैं ?हिमालय क्षेत्र तथा प्रायद्वीप पठार के उच्चावच लक्षणों में क्या अंतर  है ?

उत्तर - भारत के प्रमुख भू - आकृतिक विभाग निम्न है -

1. हिमालय पर्वत श्रृंखला 

2. उत्तरी मैदान 

3. प्रायद्वीप पठार 

4. भारतीय मरुस्थल 

5. तटीय मैदान 

6. द्वीप समूह 


 भारत की उत्तरी सीमा पर विस्तृत हिमालय भूगर्भीय रूप से युवा एवं बनावट के दृष्टिकोण से वलित पर्वत श्रृंखला  है। ये पर्वत श्रृंखलाएं पश्चिम से पूर्व दिशा में सिंधु से लेकर ब्रम्हपुत्र तक फैली हैं। हिमालय विश्व की सबसे  ऊँचीं पर्वत श्रेणी है। 

हिमालय के तीन प्रमुख  विभागों के उत्तर से दक्षिण के क्रम - 

> वृहद् हिमालय / महान  हिमालय 

> लघु /मध्य हिमालय 

> शिवालिक हिमालय 


> प्रायद्वीप पठार - 

प्रायद्वीप पठार एक मैच की आकृति वाला स्थल है जो पुराने क्रिस्टलीय अग्नि तथा रूपांतरित सालों से बना है यह गोडवाना भूमि के टूटने एवं अफवाह के कारण बना था तथा यही कारण है

 कि यह प्राचीनतम भूभाग का एक हिस्सा है इस पठारी भाग में चोरी तथा चीचली घटिया एवं गोलाकार पहाड़ियां है इस पठार के दो मुख्य भाग है मध्य उच्च भूमि तथा दक्कन का पठार


5. भारत के उत्तरी मैदान का वर्णन कीजिए। 

उत्तर - उत्तरी मैदान तीन प्रमुख नदी प्रणालियों सिंधु गंगा एवं ब्रह्मपुत्र था उनकी सहायक नदियों से बना है यह मैदान जलोढ़ मृदा से बना है 

लाखों वर्षों में हिमालय की गिरी बाद में स्थित बहुत बड़े बेसिन द्रोणी में जलोढ़ों  का निक्षेप हुआ जिससे इस  मैदान का निर्माण हुआ इसका विस्तार 700000 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र पर है यह मैदान लगभग 24 100 किलोमीटर लंबा एवं 240 से 320 किलोमीटर चौड़ा है

1. मध्य हिमालय

2. मध्य उच्च भूमि

3. भारत के द्वीप समूह

1. मध्य हिमालय -

उत्तर - इसका विस्तार वृहद् हिमालय के दक्षिण में है। यह पर्वत श्रेणी लगभग 50 किलोमीटर चौड़ी तथा 3000 मी. औसतन ऊँची है। वृहद् एवं लघु हिमालय  के मध्य कश्मीर घाटी, लाहुल स्पीति, कुल्लू एवं कांगड़ा घाटियां अवस्थित है ,मध्य हिमालय श्रेणी को महाभारत श्रेणी  के नाम  से भी जाना जाता है। 

मध्य हिमालय के ढाल पर छोटे छोटे घास मैदान पाये जाते हैं, जिन्हें कश्मीर में 'मर्ग' कहते हैं। जैसे - सोनमर्ग ,गुलमर्ग आदि  तथा उत्तराखंड में 'बुग्याल' या 'पयार' कहा जाता है। 

2. मध्य उच्च भूमि - 

उत्तर - मध्य उच्च भूमि नर्मदा नदी से उत्तर में प्रायद्वीप पठार का वह भाग जो कि मालवा के पठार के अधिकतर भागों पर फैला है उसे मध्य उच्चभूमि के नाम से जाना जाता है। 

3. भारत के द्वीव समूह - 

उत्तर - भारत का मुख्य स्थल भाग अत्यधिक विशाल है। इसके अतिरिक्त भारत का मुख्य स्थल भाग अत्यधिक विशाल  है। इसके अतिरिक्त भारत में दो द्वीपों का समूह भी स्थित है - 

केरल के मालाबार तट के पास स्थित लक्ष्यद्वीप ,जो की छोटे प्रवाल द्वीपों से बना है ,इसके पहले इनको लकाद्वीप  मिनीकाय तथा एमीनद्वीप के नाम से जाना जाता है। 1973 में इनका नाम लक्ष्यद्वीप  रखा गया। यह  32 वर्ग किमी के छोटे से क्षेत्र में फैला है। 

अब बंगाल की खाड़ी  में उत्तर से दक्षिण क तरफ फैले द्वीपों की श्रृंखला है जिसे अंडमान एवं निकोबार द्वीप कहते हैं ,यह द्वीप बड़े समूह आकार में बड़े संख्या में बहुल तथा बिखरे हुए हैं। उत्तर में अंडमान एवं दक्षिण में निकोबार। 



मानचित्र कार्य -

1.  पर्वत शिखर - k2 ,कंचनजुंगा ,नंगा पर्वत ,अनाईमुडी 

2. पठार - शिलांग ,छोटानागपुर ,मालवा तथा बुंदेलखंड 

3. थार मरुस्थल ,पश्चिमी घाट , लक्ष्यद्वीप समूह ,गंगा यमुना दोआब ,कोरोमंडल 



> अन्य महत्वपूर्ण प्रश्न -

1. हिमालय के कुछ ऊँचे शिखरों के नाम बताइये। 

उत्तर - 

शिखर 

> माउन्ट एवरेस्ट  - नेपाल - 8848 मीटर 

> कंचनजुंगा - भारत - 8598 मीटर 

> मकालु -  नेपाल - 8481 

> धौलागिरि - नेपाल - 8172 मीटर 

> नंगा पर्वत - भारत  - 8126 मीटर 

> अन्नपूर्णा -  नेपाल - 8078 मीटर 

> नंदादेवी - भारत - 7817 मीटर 

> नामचा बरुआ - भारत - 7756 मीटर 

> केदारनाथ - भारत - 6945 मीटर 


2. भारतीय मरुस्थल को समझाइये। 

उत्तर - अरावली पहाड़ी के पश्चिमी किनारे पर  थार का मरुस्थल है यह बालू के टिब्बों एक तरंगित मैदान है।  इस क्षेत्र में प्रति वर्ष 150  मि. मी. से भी कम वर्षा होती है। 

इस शुष्क जलवायु वाले क्षेत्र में वनस्पति बहुत काम है। इस क्षेत्र की एक मात्र नदी लूनी नदी है। 



कृपया इस पोस्ट को अपने दोस्तों में साझा करें - धन्यवाद , 

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ

thank you ...