भारत आकार और स्थिति पाठ 1 प्रश्न उत्तर अभ्यास एवं महत्वपूर्ण कुछ प्रश्नों के साथ India Size and Position Lesson 1




भारत आकार और स्थिति पाठ  1 - 

9th ncert question answer solution -

India Size and Position Lesson 1-



1. कर्क रेखा किस राज्य से नहीं गुजरती है ?

a. राजस्थान 

b. उड़ीसा 

c. छत्तीसगढ़ 

d. त्रिपुरा 

उत्तर - उड़ीसा 


2. भारत का सबसे पूर्वी देशांतर कौन सा है ?

उत्तर - 97 *25 पूर्वी 


3. ग्रीष्मावकाश  में आप यदि कवरत्ती जाना चाहते हैं तो किस केंद्र शासित क्षेत्र में जाएँगे ?

उत्तर - लक्ष्यद्वीप 


4. मेरे मित्र  एक ऐसे देश के निवासी हैं जिस देश की सीमा भारत  के साथ नहीं लगती है। आप बताइये ,वह कौन सा देश है ?

उत्तर - ताजिकिस्तान 


                                                  अब से www.trendystudy.in के साथ तैयारी 

ias psc mppsc , all one exam ki  तैयारी अब होगी 


   please visit - https://trendystudy.in/



2. निम्न प्रश्नों के  उत्तर संक्षेप में दीजिए :


1.अरब सागर तथा बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह के नाम बताइए। दक्षिण में कौन कौन से द्वीपीय देश  हमारे पडोसी हैं ?

उत्तर -  अरब सागर में स्थित द्वीप समूह में लक्ष्यद्वीप प्रमुख है। बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह का नाम  अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह है। 

दक्षिण में स्थित द्वीपीय पडोसी देश -      1. श्रीलंका 2. मालद्वीप   


2. उन  देशों के नाम बताइए जो क्षेत्रफल में भारत से बड़े हैं ?

उत्तर - उन देशों के नाम को क्षेत्रफल में भारत से बड़े हैं 

1. रूस 

2. कनाडा 

3. सं. रा. अमेरिका 

4. चीन 

5. ब्राजील 

6. ऑस्ट्रेलिया 

7. भारत 

विश्व के सात बड़े देशो के नाम। 


3. हमारे उत्तर पश्चिम ,उत्तरी तथा उत्तर - पूर्वी पडोसी देशों के नाम बताइए ?

उत्तर - उत्तर पश्चिम पडोसी देश - पाकिस्तान , अफगानिस्तान 

उत्तरी पडोसी देशो के नाम - चीन , नेपाल , भूटान 

उत्तर - पूर्वी देश - बांग्लादेश म्यांमार 


> TRICKS -  - मै  बचपन [ B C P N ] से MBA करना चाहता था ?

इस ट्रिक से आप सही क्रम में यानि सबसे ज्यादा सीमा लगने वाले पडोसी देशो के भी नाम  भी बता पायगे - 

> B - बांग्लादेश [ 4096 KM. ] , C - चीन , P - पाकिस्तान , N - नेपाल     

M - म्यांमार ,  B - भूटान , A - अफ़ग़ानस्तान  [ 106 KM. ]

इस प्रकार बांग्लादेश की सीमा सबके ज्यादा लगती है स्पर्श करती है वहीं अफ़ग़ानस्तान की सीमा सबके काम स्पर्श करती है।


4. भारत में किन किन राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है ,उनके नाम बताइए ?

उत्तर - भारत के 8  राज्यों से कर्क रेखा गुजरती है। 

गुजरात , राजस्थान , मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ , झारखण्ड ,पश्चिम बंगाल ,त्रिपुरा , मजोरम। 


5. सूर्योदय अरुणाचल  प्रदेश के पूर्वी भाग में गुजरात के पश्चिम  भाग की अपेक्षा 2 घंटे पहले क्यों होता है ,जबकि दोनों राज्यों में घड़ी  एक ही समय दर्शाती है ? स्पष्ट कीजिए। 

उत्तर - गुजरात और अरुणाचल प्रदेश के समय मे 2 घंटे का अंतर है जबकि दोनों राज्यों में घड़ी एक समय दर्शाती है। 

हमें पता कि भारत का देशांतर विस्तार 37* 6 से 97*25 है भारत की एक मात्र मानक समय रेखा 82 *30 पूर्वी देशांतर से गुजरती है  लेकिन भारत का अक्षांश एवं देशांतर विस्तार 30* है  

वहीँ 1 अंश पृथ्वी को घूमने में 4 मिनट लगते है

 इस तरह 30 अंश घूमने में पृथ्वी को 30 x 4 = 120 मिनट अर्थात दो घंटे लगते हैं। 

इस प्रकार सूर्योदय अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी भाग में 2 घंटे पहले हो जायगा ,वहीं गुजरात के पश्चिम में 2 घंटे बाद हो गा। 


6. हिंद महासागर में भारत की केंद्रीय स्थिति से इसे किस प्रकार लाभ प्राप्त हुआ है। 

उत्तर -  हिन्द महासागर जो कि पश्चिम में यूरोपीय देशों और पूर्वी एशियाई देशों को मिलता है। 

भारत को केंद्रीय स्थिति प्रदान करता है। देखिए ,दक्षिण का पठार हिन्द महासागर में शीर्षवत फैला है और पश्चिम एशिया ,अफ्रीका और यूरोप के देशों के साथ साथ  पूर्वी एशिया के देशों से भी पूर्वी तट के माध्यम से निकटतम संबंध बनाए हुए है।  

हिन्द महासागर में किसी भी देश की तटीय सीमा भारत जैसी नहीं है। भारत की इसी महत्वपूर्ण स्थिति के कारण  एक महासागर का नाम इसके नाम पर रखा गया है। 






मानचित्र कौशल - 

- निम्नलिखित की मानचित्र की सहायता पहचान कीजिए :

1. अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में स्थित द्वीप समूह :

उत्तर - अरब सागर - लक्ष्यद्वीप समूह 

बंगाल की खड़ी - अंडमान निकोबार द्वीप समूह 


2. भारतीय उपमहाद्वीप किन देशों से मिलकर बना है :

उत्तर - 


3. कर्क रेखा कौन - कौन से राज्य से गुजरती है ?

उत्तर - प्रश्न क्रमांक 4 का उत्तर देखें। 


4. भारतीय मुख्य भूभाग का दक्षिणी शीर्ष बिंदु ?

उत्तर - भारतीय संघ राज्य का सबसे दक्षिणी बिंदु ,जो इंदिरा बिंदु कहा जाता है.


5. भारत का सबसे उत्तरी अक्षांश ?

उत्तर - भारत का सबसे उत्तरी अक्षांश 37* 6 है। 


6. अंशो में भारत के मुख्य भूभाग का दक्षिणी अक्षांश ?

उत्तर - भारत के मुख्य भूभाग का दक्षिणी अक्षांश 8*4 है। 


7. भारत का सबसे पूर्वी और पश्चिमी देशांतर। 

उत्तर - 68*7 पूर्व से 97*25 पूर्व देशांतर। 


8. सबसे लंबी तट रेखा वाला राज्य ?

उत्तर - गुजरात 


9. भारत और श्रीलंका को अलग करने वाली जलसंधि ?

उत्तर - भारत और श्रीलंका को अलग करने वाली जल संधि को पकजलसंधि कहते हैं। 


10. भारत के केंद्र शासित क्षेत्र कौन कौन से है ?

उत्तर - 1. लद्दाख 

2. जम्मू कश्मीर 

3. चंडीगढ़ 

4. दिल्ली 

5. दादर नागर हवेली एवं दमन एवं द्वीप 

6. पुडुचेरी 

7. लक्षद्वीप 

8. अंडमान और निकोबार द्वीप समूह 

 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ