indian forest report 2021 इंडिया स्ट्रीट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2021 जारी की - भारत वन रिपोर्ट 2021, bhart van sthiti report 2021

 

भारत वन रिपोर्ट 2021 - bhart van sthiti report 2021 - indian forest report 2021 


केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने इंडिया स्ट्रीट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2021 जारी की -

केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री भूपेंद्र यादव ने 15 जनवरी 2022 को जारी की इंडिया स्ट्रीट ऑफ फॉरेस्ट रिपोर्ट 2021, इस सर्वे में बताया गया कि मध्यप्रदेश देश का सर्वाधिक वन क्षेत्र वाला राज्य बना है। 


- मुख्य बिंदु -

> कार्बन स्टॉक की छमता 7204 मिलियन टन 

> देश में बढ़ रही हरियाली, वन क्षेत्र में हुई 2261 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि

वही देश में बीते 2 साल में वृक्ष और वन क्षेत्र में 2261 वर्ग किलोमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।  

वर्तमान में देश के अंदर कुल वृक्ष एवं वन क्षेत्र 80.9 मिलीयन हेक्टेयर है यह कुल भौगोलिक क्षेत्र का 24.62% है

इस रिपोर्ट के हिसाब से देश में मैंग्रोव वन का इलाका बढ़कर 4992 वर्ग किलोमीटर हो गया है।  यह कुल 17 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि हुई है। 

  

-मैंग्रोव के मामले में शीर्ष जो राज्य है-

>  उड़ीसा में 8 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि 

> महाराष्ट्र में 4 किलो वर्ग किलोमीटर की वृद्धि 

> कर्नाटका में 3 वर्ग किलोमीटर का इलाका वृद्धि में सामने आया है। 


देश के वनों में कार्बन का स्टॉक जो है स्टॉक की छमता 7204 मिलियन 10 बताई गई है 2019 के मुकाबले इसमें 59.4 मिलियन टन की वृद्धि हुई है। 

 वन क्षेत्र के मामले में भौगोलिक क्षेत्र से 33% वृद्धि दर्ज करने वाले 17 राज्यों केंद्र शासित प्रदेशों में लक्ष्यदीप, मिजोरम, अंडमान निकोबार दीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय में 75% के वन क्षेत्र है। 

मणिपुर, नागालैंड ,त्रिपुरा, गोवा ,केरल ,सिक्किम ,उत्तराखंड ,छत्तीसगढ़, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव, असम और उड़ीसा में वन क्षेत्र 33 से 75% के बीच है। 


इस रिपोर्ट को फॉरेस्ट सर्वे ऑफ इंडिया [एफ एस आई] ने तैयार किया है

 जिसके जरिए देश के वन क्षेत्र से लेकर वृक्षों से भरे हुए इलाकों में मैंग्रोव कवर ,कार्बन स्टॉक , जंगलों की आग पर निगरानी बाघ संरक्षित क्षेत्रों  में जंगलों की स्थिति और जंगलों में मौजूद क्लाइमेट चेंज हॉटस्पॉट की जानकारी दी गई है।  

- फरवरी 2021 वन रिपोर्ट के तहत मध्य प्रदेश सर्वाधिक वनाच्छादित राज्य है यहां भौगोलिक क्षेत्रफल 3,08,252 वर्ग किलोमीटर की कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 30.72% भाग वन क्षेत्र में आता है। 

सर्वे रिपोर्ट के हिसाब से देश में कुल वृक्ष एवं वन क्षेत्र 80.9 मिलीयन हेक्टेयर है एवं वर्ष 2019 के हिसाब से इसमें 2261 वर्ग किलोमीटर की वृद्धि देखने को मिलती है। 

 लेकिन इस पूरे इलाके में वन क्षेत्र का योगदान 1540 वर्ग किलोमीटर और वह क्षेत्र का योगदान 721 वर्ग किलोमीटर है। 

 इलाके के हिसाब से मध्यप्रदेश देश में सबसे बड़े वन क्षेत्र वाला राज्य बना है इसके बाद इस क्रम में 

> अरुणाचल प्रदेश 

>छत्तीसगढ़ 

> उड़ीसा 

> महाराष्ट्र जैसे राज्य शामिल हुई है 

वहीं देश की भौगोलिक इलाके में प्रतिशत के हिसाब से सबसे ज्यादा वन क्षेत्र वाले शीर्ष पांच राज्यों में पूर्वोत्तर ने बाजी मारी है इसके लिए 

> मिजोरम में 84.53% 

> अरुणाचल प्रदेश में 79.33% में 

> मेघालय में 76 %

> मणिपुर में 74.34% और 

> नागालैंड में 73.90 % वन क्षेत्र पाया गया है। 





share - comments -share -comments -follow ---------धन्यवाद 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ