भारत के वैज्ञानिक संस्थान एवं अंतरिक्ष प्रद्योगिकी संस्थान रक्षा प्रद्योगिकी mppsc

 भारत के वैज्ञानिक संस्थान एवं अंतरिक्ष प्रद्योगिकी संस्थान  ,रक्षा प्रद्योगिकी  


1. वैज्ञानिक एवं औद्योगक अनुसन्धान परिषद - 

council of scientific & industrial research [ CSIR ] - 

> स्थापना - 1942 

> मुख्यालय - नई दिल्ली 

> भारत का सबसे बड़ा वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान संस्थान है 

> इसके अध्यक्ष प्रधानमंत्री होते है 

> इसकी स्थापना में डॉक्टर शांति स्वरुप भटनागर का अहम योगदान था। 

> उद्देश्य - ऐसे विज्ञान का विकास करना ,जो जनता को अधिकतम सामाजिक ,आर्थिक एवं पर्यावणीय लाभ प्रदान कर सकें और विभिन्न वैज्ञानिक को फेलोशिप एवं अनुदान देना। 


2. भारतीय कृषि  अनुसंधान परिषद - 

THE INDIAN COUNCIL OF AGRICULTURAL RESEARCH [ICAR ] 

स्थापना - 1929 

मुख्यालय - नई दिल्ली 

उद्देश्य - कृषि वानिकी उद्यान एवं पशुपालन क्षेत्र में अनुसंधान  एवं विकास पर जोर देना। 


3. टाटा  मूलभूत  अनुसंधान  संस्थान -

TATA INSTITUTE OF FUNDAMENTAL RESEARCH [TIFR ] -

स्थापना - 1 जून 1945 

मुख्यालय - मुंबई 

> इसकी  स्थापना डॉक्टर होमी जे भाभा के द्वारा की गई थी 

> कार्य - यह परमाणु ऊर्जा विभाग के अंतर्गत कार्य करने वाला नाभिकीय विज्ञान एवं गणित का राष्ट्रीय केंद्र है। 


4.  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान -

ISRO - INDIAN SPACE RESEARCH ORGANIZATION 

स्थापना - 15 अगस्त 1969 

मुख्यालय - बंगलुरु 

संस्थापक - विक्रम साराभाई 

वर्तमान निर्देशक - के. सिवान 

उद्देश्य - भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम को संचालित करना 

कार्य - उपग्रहों का निर्माण ,प्रक्षेपण ,सूचनाओं का संग्रह आंकड़ों का विश्लेषण इत्यादि। 

वर्तमान में  इसरो की 6 इकाइयां कार्यरत है - 

1. विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र ,तिरुवंतपुरम 

2. सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र , श्रीहरिकोटा 

3. इसरो उपग्रह केंद्र बंगलुरु (यू. आर. ओ केंद्र)

4. अंतरिक्ष उपयोग केंद्र अहमदाबाद

5. मुख्य नियंत्रण केंद्र, भोपाल

6. द्रव्य प्रणोदक प्रणाली केंद्र, (बेंगलुरु, तिरुवंतपुरम, महेंद्रगिरी)





5. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन-  

defence RESEARCH & DEVELOPMENT ORGANIZATION [DRDO ]

> स्थापना  - 1958 

> मुख्यालय - दिल्ली 

> कार्य  -  राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक वैज्ञानिक अनुसंधान ,डिजाइन और विकास के कार्यक्रम निर्मित कर उनका कार्यान्वयन करता है। 


6. भाभा  एटॉमिक रिसर्ज सेंटर [BARC ] - 

> स्थापना - 3 जनवरी ,1954 

> मुख्यालय - ट्राम्बे ,मुंबई 

> वर्तमान निदेशक - अजीत कुमार मोहन्ती 

> पुराना  नाम - एटोमिक एनर्जी एस्टेब्लिशमेंट 

> वर्तमान नाम डॉ. होमी जहांगीर  भाभा  के नाम पर 1966 में रखा गया है। 


7. भारतीय कंप्यूटर  आपातकालीन प्रतिक्रिया टीम -

IN - CERT [INDIAN COMPUTER EMERGENCY RESPONSE TEAM 

> स्थापना - 2004  

> मुख्यालय - नई दिल्ली

> भारतीय  सुचना  प्रद्योगिकी विभाग  द्वारा स्थापित किया गया है। 

> उद्देश्य - साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में प्रभावी कार्यों को बढ़ावा देना।


8. इंदिरा  गांधी परमाणु अनुसंधान केंद्र [IGCAR]

> स्थापना - 1971 

> मुख्यालय - कलपक्क्म [तमिलनाडु ]

> कार्य - फ़ास्ट ब्रीडर रियक्टर के संबंध में अनुसंधान एवं विकास करना है। 

> इस केंद्र में स्थित फ़ास्ट ब्रीडर  रिएक्टर विश्व में पहला रिएक्टर है जो प्लूटोनियम यूरेनियम मिश्रित कार्बाइड ईंधन पर कार्य करता है। 

> भारत विश्व का सातवां देश है जिससे पास फ़ास्ट ब्रीडर रिएक्टर है। 


9. भौतिक  अनुसंधान प्रयोगशाला  -

PHYSICAL RESEARCH LABORATORY [ PRL]

> स्थापना - 1974 

> मुख्यालय - अहमदाबाद 

> कार्य - अंतरिक्ष के क्षेत्र में अनुसंधान व विकास करना। 


10. राजा  रमन्ना उच्च प्रद्योगिकी केंद्र -

RAJA RAMANNA CENTRE FOR ADVANCED TECHNOLOGY [RPCAT ]-

 > स्थापना - 1984 

> मुख्यालय - इंदौर 

> कार्य - लेजर एवं कणों के त्वरको के क्षेत्र का विकास करना। 

> यह भारत के परमाणु ऊर्जा विभाग की एक इकाई है। 


11. गुरु जल बोर्ड - 

> मुख्यालय - मुंबई 

> भारत वर्तमान में विश्व का सर्वाधिक गुरुज [भारी जल ] उत्पादन करने वाला देश है। 

- अन्य गुरुजल संयंत्र -

हजीरा - गुजरात 

बड़ौदा - गुजरात 

थाल - महाराष्ट्र 

मानगुरु - आंध्रप्रदेश 

तलचर - ओड़िसा 

रावतभाटा - राजस्थान 


12.मुख्य  नियंत्रण सुविधा केंद्र -

MASTER CONTROL FACILITY [MFC ]

> स्थापना - 2005 

> स्थापना - भोपाल व हासन [कर्नाटक ]

> कार्य - प्रक्षेपित उपग्रह को नियंत्रित करना। 

द्रव्य प्रणोदक प्रणाली केंद्र LIQUID  PROPULSION SYSTEMS CENTRE [LPSC ]

> यह शाखा  तिरुवंतपुरम [केरल ] बेंगलुरु व  महेन्द्रगिरी [तमिलनाडु ] में कार्यरत है। 

> कार्य - प्रक्षेपण यान व उपग्रहों के लिए द्रव ईंधन का विकास करना। 


13. सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र - 

> स्थापना 1971 

> स्थान - श्रीहरिकोटा [आँध्रप्रदेश ] 

>  इसका पुराना नाम शार [SHAR ] था। 

> आँध्रप्रदेश के पूर्वी तट  पर स्थित SHAR केंद्र इसरो का प्रमुख प्रक्षेपण केंद्र है। 

> प्रक्षेपण  यानों के ठोस ईंधन रॉकेट के विभिन्न चरणों का पृथ्वी पर परिक्षण ,इसी केंद्र से किया जाता है। 


14. व्रिक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र ,[VSSC ] - 

> स्थापना - 1963 

> स्थान - तिरुवंतपुरम 

> यह केंद्र रॉकेट अनुसंधान तथा प्रक्षेपण यान संबंधी विकास परियोजना को संचालित करता है 

रॉकेट प्रक्षेपण यान को बनाने में यकीन मुख्य भूमिका निभाता है भारत के अभी तक सभी प्रक्षेपण यान slv-3 पीएसएलवी पीएसएलवी एवं जीएसएलवी वी एस एस सी के द्वारा विकसित किए गए हैं। 


15. राष्ट्रीय दूरसंवेदी एजेंसी-

NATIONAL REMOTE SENSING AGENCY [NRSA] -

> स्थापना - 2008

> मुख्यालय - हैदराबाद 

> कार्य -  उपग्रहों से प्राप्त आंकड़ों का उपयोग करके संसाधनों की पहचान वर्गीकरण व निगरानी करना।   

> इसके 6 क्षेत्रीय कार्यालय -

देहरादून, मेघालय [शिलौंग ] जोधपुर, खड़कपुर, नागपुर और बेंगलुरु


16. अंतरिक्ष उपयोग केंद्र - 

SPACE APPLICATION CENTER [SAC ] 

> स्थापना -1972

>  मुख्यालय - अहमदाबाद [गुजरात]

> कार्य - दूरसंचार व टेलीविजन में उपग्रह उपयोग, प्राकृतिक संसाधनों के सर्वेक्षण व  दूर संवेदी मौसम संबंधी कार्य करना। 


17. यू. आर.  राव उपग्रह केंद्र [URSC ]-

> स्थापना - 1972

>  मुख्यालय - बेंगलुरु 

> इस केंद्र में उपग्रह परियोजनाओं के डिजाइन व निर्माण संबंधी कार्य किए जाते हैं 

> प्रोफेसर व वैज्ञानिक यू आर राव [ UDUPI RAMCHANDRA  RAO ] के नाम पर नामकरण किया गया है

 > यू आर एस सी केंद्र उपग्रह के परीक्षण व प्रबंधन का कार्य करता है। 


 

कृपया इस पोस्ट की जयदा से ज्यादा साझा करें। ....... धन्यवाद 

 


एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

thank you ...