कटनी जिला को जाने katni districts

 जानिए कटनी जिला को - 

katni 


  • 25 मई 1998 को जबलपुर जिले से अलग होकर कटनी को जिला बनाया गया। 
  • चूना नगरी या चूना पत्थर के शहर के नाम से लोकप्रिय उत्तरी मध्य प्रदेश का कटनी 4950 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। 
  •  कटनी का प्राचीनतम नाम मुड़वार था। 

  • कटनी  जिले में वर्तमान में 968 गांव ,4 नगर निगम /नगरीय निकाय और 26 पुलिस स्टेशन /चौकी है। 
  • वर्तमान मे कटनी जिले मे 8 तहसील के अंतर्गत 968 गाँव है। 

  • कटनी जिले की तहसीले और गाँव  - 
  • Katni jile me kitne tahshil aur gaw hai-

1. कटनी शहर तहसील - गाँव की संख्या 79 

2. कटनी ग्रामीण तहसील - गाँव की संख्या 57 

3. रीठी तहसील - गाँव की संख्या 116 

4. बड़वारा - गाँव की संख्या 109 

5. बहोरीबंद - गाँव की संख्या 195 

6. विजयराघवगढ़ तहसील - गाँव की संख्या 142 

7. ढीमरखेड़ा तहसील - गाँव की संख्या 221 

8. बरही तहसील - गाँव की संख्या 50 

  • उल्लेखनीय है कि अंग्रेजी शासक के दौरान अस्पताल के पास स्थित पेड़ पर अंग्रेज फाँसी देने के बाद सिर काटकर लटका देते थे ,इस कारण इसका नाम 'मुड़वारा ' पड़ा। 
  • कर्नल स्लीमन [ठगी प्रथा का खात्मा ] के नाम पर स्लीमना बाद नगर  कटनी जिले में अवस्थित है। 

  • बहोरीबंद में कई प्रसिध्द स्मारक हैं जिनमे 12 फ़ीट ऊँची जैन तीर्थकर शांतिनाथ की मूर्ति प्रमुख है। आजकल स्टोन पार्क बनने के बाद बहोरीबंद ने अधिक महत्त्व और प्रसिद्धि प्राप्त हैं। 

  • तिगवां में आल्हा और ऊदल ने माधोगढ़ ने राजा के साथ लड़ाई लड़ी थी। यहाँ एक 1500 वर्ष पुराना  मंदिर देखा जा सकता है। यहाँ नरसिंह भगवान की एक मूर्ति है और दीवार के दूसरी तरफ जैन तीर्थकर पाशर्वनाथ की प्रतिमा है। 

  • बिलहरी के पान [ताम्बुल ] अत्यंत प्रसिद्ध है जिसका उल्लेख अबुल फजल के ग्रन्थ आईने अकबरी में किया गया है। 
  • कैमूर में ACC की सीमेंट की चादरें बनाने के कारखाने भी है। 
  • भारत सरकार द्वारा यहाँ स्टोन पार्क स्थापित किया गया है।    
  • कैमोर में ACC की सीमेंट फैक्ट्री है जो 1923 में स्थापित की गई थी। मुड़वारा से डोलोमाईट बाक्साइड ,फायरक्ले सोप स्टोन आदि प्राप्त किया जाता है। 
  • टीगवान से नृसिंह भगवान की मूर्ति और भगवान पाशर्वनाथ की मुर्तिया मिली है ,यही से बाह्मी लिपि में एक अभिलेख भी प्राप्त हुआ है 
  • सबसे अधिक चूने का उत्पादन कटनी में ही  होता है। 
  • कटनी में एस्बेस्टम और सीमेंट की चादरें बनाने  कारखाने भी है। 
  • कटनी जिले की विजयराघवगढ़ तहसील के किले में स्थित रंगमहल बहुत प्रसिद्द है ,राजा प्रयागदास के काल  में यह एक विशाल और लोकप्रिय नगर था 

  • विजयराघवगढ़  के राजा सरयू प्रसाद  ने मात्र 17 वर्ष की आयु में 1857 की क्रांति में अंग्रेजो के विरुद्ध बगावत शुरू  की थी। यह एक महान क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी थे। 1857 के क्रन्तिकारी ने जब बहादुर शाह जफ़र को अपना सम्राट घोषित किया और दिल्ली पर अधिकार कर लिया तब विजयराघवगढ़ एकमात्र ऐसा राज्य  था जिसने  तोपें दागकर क्रांति का अभिनन्दन किया था  और विदेशी सत्ता  को चुनौती दी थी।   
कटनी  के औद्योगिक उद्योग -
 
> आर्डिनेंस  फैक्ट्री 
> एसीसी कटनी 
> ACC  कैमोर 
> एवरेस्ट  कैमोर 
> सेल इंडिया  कुटेश्वर बरही 

कटनी  के शैक्षणिक संस्थान - 

> शासकीय तिलक महाविद्यालय कटनी 
> शासकीय महिला महाविद्यालय कटनी 
> श्री निवास सरावगी महाविद्यालय कटनी 
> संजय गाँधी महाविद्यालय कटनी 
> विद्या जैन कालेज कटनी

> कटनी जिले के दार्शनिक स्थल - 
> कटनी  आकर्षक स्थल - कटनी के दार्शनिक स्थलों में ढीमरखेड़ा ,
   बहोरीबंद तथा
 करोंदी रुपनाथ कारीतलाई प्रमुख है। 

 कटनी की प्रमुख होटल - 
Katni ki mukhya hotel - 

> होटल पंकज पैलेस ,बरही रोड कटनी 
> होटल राधिका बस स्टैंड कटनी 
> होटल योगा ,गर्ग चौक कटनी 
> होटल वीनस नई बस्ती कटनी 
> होटल वात्सल्य स्टेशन रोड कटनी 
> होटल उत्सव झंडा चौक कटनी 
  


share| share | comment | subscribe | share post ......thank you 

एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ

thank you ...