भारत के प्रमुख द्वीप , अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह ,लक्षद्वीप समूह ,श्री हरिकोटा ,पंबन द्वीप, न्यू मूर द्वीप ,अब्दुल कलाम द्वीप ,माजुली द्वीप, अलियाबेट, खदियावेट, वेटिकन द्वीप

 


भारत के प्रमुख द्वीप -


. अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह 

२. लक्षद्वीप  समूह 

3. श्री हरिकोटा 

४.पंबन द्वीप 

५. न्यू मूर द्वीप 

६. अब्दुल कलाम द्वीप 

७. माजुली द्वीप 

८. अलियाबेट 

९. खदियावेट 

१०. वेटिकन द्वीप 




१. अंडमान एवं निकोबार द्वीप - 


अंडमान एवं निकोबार द्वीप बंगाल की खाड़ी में उपस्थित द्वीप समूह है। जिसकी अवस्थिति - 6 डिग्री 39 - 13 डिग्री 34 उत्तरी अक्षांश 92डिग्री - 94डिग्री पूर्वी देशांतर है जिसका क्षेत्रफल 8,249वर्ग किलो मीटर है। 


  • इन  द्वीपों के बारें में प्रारंभिक जानकारी चोलकालीन अभिलेख के साथ अन्य स्त्रोत में मिलता है 
  • तंजोर के एक अभिलेख में आदिवासियों को नरभक्षी बताया गया है। 
  • यहाँ ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा एक बस्ती की भी स्थापना की गई बाद में छोड़ दि गई। 
  • प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 में ब्रिटिश सरकार द्वारा इन द्वीपों का इस्तेमाल आजीवन कारावास की सजा भुगतने वाले लोगों के लिए किया जाता था ,तब इन्हे इसी कारण से काला पानी कहा जाता है। 

  • दूसरे विश्वयुद्ध के समय 1942 में जापानियों द्वारा इन द्वीपों पर अधिकार कर लिया गया था ,साढ़े तीन साल ये द्वीप उन्ही के  कब्जे में रहा था। 
  • अंडमान निकोबार 572छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना एक द्वीप समूह है जो कि पूर्वी हिमालय के समुद्र में जलमग्न का ही  भाग है। 

  • इन द्वीपों की उत्पत्ति में ज्वालामुखी क्रिया का भी भाग है। 
  • इन द्वीपों को मुख्यतः चार भाग मे बाटा जाता है। 
  • १. उत्तरी अंडमान २. मध्य अंडमान ३. दक्षिण अंडमान ४.लिटिल अंडमान 
अंडमान एवं निकोबार की राजधानी पोर्ट ब्लेयर है जो कि दक्षिणी अंडमान द्वीप पर स्थिर है। यहीं पर प्रसिद्ध सेल्यूलर जेल है। 

  • भारत  का दक्षिणतम बिंदु 'इंदिरा पॉइंट' है जो ग्रेट निकोबार के दक्षिण में स्थिर है इसको पिग्मेलियन पॉइंट भी कहते है। 
  • 15 अगस्त 1947को यह स्वतंत्र भारत के अंग के रूप में सामने आया। 
  • १ नवम्बर 1956  को इसे केंद्रशासित क्षेत्र घोषित कर दिया गया। 
  • अंडमान निकोबार चेन्नई से 1190 KM. कोलकाता से 1255 KM. दूर बंगाल की खाड़ी मे अवस्थित है। 
  • अंडमान से दक्षिण की ओर अंडमान समुद्र तथा १० डिग्री चैनल जलधारा के दक्षिण में निकोबार द्वीपसमूह है। 
  • निकोबार द्वीप समूह के प्रमुख द्वीप -ग्रेट निकोबार कार निकोबार ,चोबा ,टेरेसा ,ननकाबरी तथा काचल। 
  • अंडमान निकोबार द्वीप समूह मे मिडिल बटन द्वीप, माउन्ट हैरिसार तथा सैडिल पीक मौजूद है। 

  • नारकोंडम एवं बैरन द्वीप भारत का एकमात्र सक्रिय ज्वालामुखी द्वीप है 
  • अंडमान एवं निकोबार द्वीपों की मुख्य फसल धान है नारियल और सुपारी यहाँ की नकदी फसल है ,अनानास केले पपीते ,आम जैसे उष्णकटिबंधीय फलों की भी इन द्वीपों खेती की जाती है। 
  • ६ डिग्री चैनल ग्रेट निकोबार को सुमात्रा से अलग करता है। 
  • निकोबार द्वीप इंडोनेशिया के सुमात्रा के सबसे निकट अवस्थित भारतीय क्षेत्र है। 
  • इन द्वीप समूह की मुख्य पर्वत चोटी सैडल चोटी [उत्तरी अंडमान -लगभग ७३८ मी. ] माउंट डियोबोली [ मध्य अंडमान -५१५ मी. 
  • विश्व के सबसे बड़े और दुर्लभ जाइंट राब्बर केकड़े के लिए विश्व प्रसिद्ध है। 

लक्षद्वीप  - 

लक्षद्वीप  अरब सागर में अवस्थित है और अरब सागर के द्वीपो की उत्पत्ति मूलतः प्रवालों से [corals ]से हुई। लक्षद्वीप  प्रवाल भित्तियों द्वारा निर्मित एक द्वीप समूह है। यहाँ द्वीपों की कुल संख्या ३६ है। जिनमे से १० से ही मानव निवास है। 

  • लक्षद्वीप  अवस्थिति 5 डिग्री -12 डिग्री उत्तरी अक्षांश 71 डिग्री -74 डिग्री पूर्वी 
  • क्षेत्रफल - ३२ वर्ग km. जिसकी राजधानी कबारती है। 
  • मुख्यतः इन द्वीपों पर ही मानव निवास कर रहे है - एंड्रोथ अमीनो ,अगट्टी द्वीप ,बित्रा द्वीप,चेटलैट द्वीप ,काडमत द्वीप , काल्पेनी ,कवरती ,किल्तन मिनिकॉय 
  • लक्षद्वीप  का प्राचीन  इतिहास  अभिलिखित नहीं  है। 
  • स्थानीय  लोगो के अनुसार केरल के अंतिम शासक चेरमान  पेरुमल  से  काल  में  पहली  बार यहाँ  बस्ती बसाई। 
  • एसएस कहा जाता है  कि  अमीनी  ,कालपेनी , अनद्रौत , अगाती और कवारत्ती पर  पहले पहल  आकर बसे। 
  • पुरातात्विक खोजों के अनुसार 6 वीं  शताब्दी  में इन द्वीप  पर बौद्ध  धर्मावलंबी रहा  करते थे। 

  • भारत में पुर्तगालियों के आने पर लक्षद्वीप  पुनः समुद्री  यात्रियों   के  लिए  महत्वपूर्ण  सिध्द हुआ। 
  • एक समय के बाद  1787 ई. में टीपू  सुल्तान ने  अमीनी द्वीप  पर कब्ज़ा  कर लिया। 
  • 1 नवम्बर 1956 को  राज्य पुनर्गठन  आयोग  द्वारा इन सभी द्वीपों  को मिला कर केंद्र  शासित  प्रदेश का गठन  किया गया। 
  • लक्षद्वीप  ,केरल तट  से  लगभग  280 से  480 किलोमीटर दूर अरब सागर में  फैला है।   
  • अधिकांश  यहाँ मछुआरे  रहते हैं   जो की नारियल   के  रेशे कताई ,खोपरे बनाने और खाद्य संरक्षण का काम करते हैं। 
  • पहले लक्षद्वीप का नाम लक्कादीव  था। 

> श्री  हरिकोटा  - 

  • यह  आंध्रप्रदेश के  तट  पर  अवस्थित  द्वीप है। 
  • श्री हरिकोटा  'पुलिकट झील ' को  बंगाल  खाड़ी से अलग करता है। 
  • पुलिकट झील आंध्रप्रदेश एवं  तमिलनाडु  राज्य  की सीमा पर स्थित है। 
  • इसी द्वीप पर भारत का एकमात्र उपग्रह प्रक्षेपण केंद्र 'सतीश धवन ' अंतरिक्ष केंद्र ' स्थित  है। 

> पंबन  द्वीप - 
  • यह  'आदम ब्रिज ' या   राम  सेतु का ही  भाग  है  जो   की  श्रीलंका एवं 
भारत के बीच स्थित है। 
  • यह मन्नार की  खाड़ी में अवस्थित है। 
  • पंबर  द्वीप पर ही 'रामेश्वर ' स्थित है। 

> न्यू मूर  द्वीप - 
  • भारत के हिस्से में आए  इस द्वीप का अधिकांश  हिस्सा  जल में डूबा हुआ  है।  
  • यह बंगाल की  खाड़ी  में  भारत  एवं बांग्लादेश की सीमा  पर अवस्थित है , जिसके  कारण  इस  पर अधिकार को लेकर दोनों  देशों में विवाद  के  कारण दोनों देशों के बीच इसे बाँट दिया गया है। 

> माजुली द्वीप - 

माजुली द्वीप असम राज्य में ब्रम्हपुत्र नदी  के  बसा हुआ है ,यह द्वीप  दुनिया का सबसे बड़ा नदी द्वीप है। 
साथ ही यह द्वीप  अपनी जैव विविधता के लिए भी  प्रसिद्ध है। 
  • माजुली को  असम राज्य का 35 वाँ  जिला घोषित किया गया है। इसके साथ ही यह देश का 'पहला द्वीपीय जिला ' बन गया है। 

> अब्दुल कलम द्वीप [ व्हीलर द्वीप ] - 
  • यह ओडिशा  के सागर तट से  आगे और भुवनेश्वर से लगभग 150 कि. मी. की दूरी पर स्थित एक द्वीप है। 
  • इसका  प्रयोग भारत अपने प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम के परिक्षण केंद्र के रूप में  करता है। 

> खडियाबेट और अलियाबेट  द्वीप  -
 मध्य प्रदेश से निकलने वाले  नर्मदा और ताप्ती  नदी  के  मुहाने में  अरब सागर  पर हैं। 


> वेलिंगटन द्वीप - 

भारत के केरल   राज्य के कोच्चि नगर में स्थित एक कृत्तिम द्वीप है। इसे  वेम्बनाड  झील में स्थित  छोटे से टापु  को विकसित कर  बनाया गया है। 
अब इस पर कोच्चि बंदरगाह ,भारतीय नौसेना के स्थापत्य ,केंद्रीय मत्स्यो उद्योग  संस्थान  स्थित है 

कुछअन्य  अपतटीय द्वीप  भी जिनमे  दीव ,वैदा ,नोरा , करुनभार ,- कच्छ के तट पर स्थित है  ,
बुचर ,एलिफेंटा ,करंजा ,क्रॉस - मुंबई के पास  , 

भटकल ,सेंट मेरी ,पिजनकॉक - मंगलौर तट  के पास ,
अंजीदीव - गोवा के तट  के पास ,
पवन , क्रोकोडाइल ,अडुंडा - मन्नार की खाड़ी पर। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ