Madhya Pradesh State Service Preliminary Exam General Studies Chapterwise Solved Papers 2019/mppsc preliminary exam question paper with answer

 > मध्य प्रदेश  राज्य सेवा [ प्रारंभिक ] परीक्षा सामान्य अध्ययन चैप्टरवाइस सॉल्वड पेपर्स 2019 

   

Madhya Pradesh State Service [ Preliminary ] Exam General Studies Chapterwise Solved Papers 2019

 


मध्य प्रदेश mppsc की सभी अभ्यर्थियों के लिए हम psc pre 2019  के पेपर को ,उचित व्याख्या और नवीन आकड़ो के साथ आप सब के लिए ले कर  आये है ,उम्मीद है आप सब के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। 

कृपया इस पोस्ट को  share करे। .. .काफी खोज बीन कर सही तत्थो को सबने लेन के लिए समय व  ऊर्जा  दोनों अधिक लगा। साथ ही हमें syllabuson को जरूर सब्सक्राइब करें। .. धन्यवाद 


OLD QUESTION PEPAR AND ANSWER - 

 mppsc 2019 preliminary exam question paper with answer 




> मध्य प्रदेश का भूगोल -


१. सतपुड़ा क्षेत्र में स्थित श्रेणियों में से पश्चिम से पूर्व की ओर उनकी स्थिति को दर्शाने वाला निम्नलिखित में से कौन सा क्रम सही है ?

a. बड़वानी की पहाड़ियाँ - महादेव श्रेणी - मैकाल श्रेणी 

b. महादेव श्रेणी - मैकाल श्रेणी - बड़वानी की पहाड़ियाँ 

c. मैकाल श्रेणी - महादेव श्रेणी - बड़वानी की पहाड़ियाँ 

d. महादेव श्रेणी -बड़वानी की पहाड़ियाँ - मैकाल श्रेणी 


उत्तर - [ a ] बड़वानी की पहाड़ियाँ ,महादेव श्रेणी और मैकाल श्रेणी [ पश्चिम में राजपीपला से प्रारम्भ होती है ,ये सभी श्रेणी सतपुड़ा पर्वतमाला के अंतर्गत आती है ,जिसकी सबसे ऊँची चोटी धूपगढ़ 1350 मी. ऊँची है ]


2. इंदौर से जयपुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग का संशोधन नवम्बर क्या है। 

a.52  

b. 47 

 c. 03 

d. 46 


उत्तर = राष्ट्रीय राजमार्ग 52 है [a ] यह राजमार्ग इंदौर से जयपुर को जोड़ता है। इससे पहले राजमार्ग 63 था। 


3. निम्न में से कौन सा जलप्रपात नर्मदा नदी पर नहीं है। 

a. दुग्धधारा 

b. भालकुण्ड 

 c. दुग्धधारा 

 d. भेड़ाघाट 


उत्तर - भालकुण्ड जलप्रपात बीना नदी पर स्थिर है ,नर्वदा नदी पर नहीं। बाकि सारे नर्मदा नदी पर जलप्रपात बनाते हैं। 


4. मध्यप्रदेश से किस राज्य की सीमा नहीं छूती है। 

a.राजस्थान 

b. गुजरात 

c. महाराष्ट्र 

d. झारखण्ड 


उत्तर - [d ] झारखण्ड 


5. औद्योगिक विकास केन्द्र बानमौर मध्य प्रदेश के किस जिले में है। 

a. मुरैना  

b. शिवपुरी  

c. भिंड  

d. गुना 


उत्तर - बारमौर औद्योगिक विकास केंद्र - मुरैना में है [a ]


6. निम्न में से कौन सा राष्ट्रीय राजमार्ग मध्य प्रदेश से नहीं गुजरता है। 

a. NH-12  

B. NH- 7  

C. NH- 3 

D. NH- 8 


उत्तर - [ d ] राष्ट्रीय राजमार्ग -8 मध्य प्रदेश से नहीं गुजरता ,यह दिल्ली को मुंबई से जोड़ता है ,जिसकी कुल लंबाई 2807 किलोमीटर है। 


7. मध्य प्रदेश का  कौन सा हवाई अड्डा क्रियाशील नहीं है। 

a. पन्ना  

b. ग्वालियर  

c. जबलपुर  

d. खजुराहो 


उत्तर - [a ] पन्ना हवाई अड्डा क्रियाशील नहीं है। 


8. मानव सभ्यता के विकाश की कहानी दर्शाने वाला ,देश का सबसे बड़ा संग्रहालय , इंदिरा गाँधी मानव संग्रहालय कहाँ स्थित है। 

a. नई दिल्ली  

b. भोपाल  

c. मुंबई  

d. अहमदाबाद 


उत्तर - भोपाल - इंदिरा गाँधी मानव संग्रहालय है। 


9. निम्नलिखित वाक्यों पर विचार कीजिए। 

    १ माण्डू धार जिले में है। 

   २ माण्डू में हिण्डोला महल है। 

उक्त  वाक्यों के आधार पर सही उत्तर चुनिए। 

a. केवल १ सत्य है  

b. केवल २ सत्य है  

c. दोनों असत्य हैं  

d. दोनों सत्य हैं 


उत्तर - माण्डू मध्य प्रदेश के धार जिले में स्थित है। डिण्डोला महल माण्डू में स्थित है जो की अपनी स्थापत्य कला और सौम्यता  के लिए जाना जाता है। इसके बगल में जहाज महल भी है। 


10. मध्य प्रदेश के निम्लिखित शहरों में से किसकी जनसंख्या 2011 की जनगणना के अनुसार 10 लाख से अधिक नहीं है ?

a. उज्जैन 

b. भोपाल   

c. ग्वालियर  

d. जबलपुर 


उत्तर - मध्य प्रदेश में उज्जैन की जनसंख्या 10 लाख से कम है। मध्य प्रदेश की कुल जनसंख्या 72626809 है जिसमे से भोपाल - 1914339  जबलपुर  - 1438777  ग्वालियर - 1272740 


11. निम्नलिखित में कौन - सा सुमेलित नहीं हैं ?

जनजाति       -          उपजाति 

a. गोंड        -           अगरिया 

b. बैगा         -          बिझवार 

c. भारिया     -          पटलिया 

d. कोरकू      -           महार 


उत्तर - [c ] पटलिया ,भारिया की उपजनजाति नहीं है। इस लिए यह सुमेलित नहीं है। 


> मध्य प्रदेश संविधानिक व्यवस्था -


12. निम्नलिखित में से मध्य प्रदेश का राज्यपाल नहीं रहा ?

a. श्री रामेश्वर ठाकुर 

b. डॉ. भाई महावीर 

c. ड़ॉ. बलराम जाखड़ 

d. न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह 


उत्तर - [d ] न्यायमूर्ति अंशुमान सिंह मध्य प्रदेश के राज्यपाल नहीं थे। शेष सभी कभी न कभी mp के राज्यपाल थे। 

आइये देखते  - 

श्री रामेश्वर ठाकुर - 30 जून 2009 से 7 सितम्बर 2011 तक 

डॉ. भाई महावीर - 22 अप्रैल 1998 से 6 मई 2003 तक 

डॉ. बलराम जाखड़ - 30 जून 2004 से 29 जून 2009 तक। 


13. मध्य प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग के गठन के पश्चात् कितनी बार पंचायत  आम निर्वाचन हो चुके हैं? 

a. तीन 

b. चार  

c. पाँच  

d. छः 


उत्तर - [c ] मध्य प्रदेश में राज्य निर्वाचन आयोग 1 फरवरी 1994 को गठन हुआ ,जिसके बाद अब तक पाँच बार पंचायत के आम  निर्वाचन [चुनाव ] हो चुके हैं। 


14. मध्य प्रदेश की पिछली विधानसभा [2014 - 2018 ]के अध्यक्ष कौन थे ? 

a. पं. कुंजीलाल दुबे 

b. श्री राजेंद्र प्रसाद 

c. श्री ईश्वरदास रोहाणी 

d. डॉ. सीतासरन शर्मा 


उत्तर - [d ] सीतासरन शर्मा ,विधानसभा के 14 वें अध्यक्ष थे। कुंजीलाल दुबे विधानसभा के पहले अध्यक्ष थे साथ ही तीन बार मध्य प्रदेश  विधानसभा के अध्यक्ष रहें हैं। 


15. मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग में निम्न में से कौन आयुक्त नहीं रहा ?

a. श्री अवनि वैश्य 

b. श्री आर. परशुराम 

c. श्री गोपाल शरण शुक्ल 

d. डॉ. अजीत रायजादा 


उत्तर - [a ] श्री अवनि वैश्य - मध्य प्रदेश राज्य निर्वाचान आयुक्त नहीं थे। 


मध्य प्रदेश का इतिहास एवं संस्कृति - 


16. चित्तौड़ के 'चिभुवन नारायण मंदिर ' को किसने बनवाया ?

a. राणा प्रताप ने 

b. राजा धंग ने 

c. पृथ्वीराज चौहान 

d. परमान राजा भोज ने 


उत्तर - [d ] परमार राजा भोज ने ११ वीं शताब्दी में निर्माण करवाया। 


17. काठी है। 

a. जाति 

b. जनजाति 

c. काष्ठ शिल्प 

d. लोक नृत्य 


उत्तर - [d ] काठी एक लोक नृत्य है जो की निमाड अंचल में प्रसिध्द है। 


18. बोधन दौआ किसका सेनापति था। 

a. शाहगढ़ के राजा बखतवली का 

b. हीरा पुर के राजा हिरदेशाह का 

c. झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई का 

d. बानपुर के राजा मर्दन सिंह का 


उत्तर - बोधन दौआ शाहगढ़ के राजा बखतवली का मुख्य सेनापति था। जिसने 1854 ई. के युध्य में शाहगढ़  के राजा बखतवली  की सहायता की। 


19. माण्डु के 'जहाज महल' का निर्माण निम्नलिखित में से किस शासक ने करवाया था ?

a. सुल्तान महमूद 

b. सुल्तान सिराजुद्दीन २ 

c. अहमदशाह १ 

d. सिकन्दरशाह 


उत्तर - सुल्तान महमूद १ ने सन 'जहाज महल ' का निर्माण 1469 ई. में माण्डु में कराया। 


20. 1842 के बुंदेला विद्रोह में प्रमुख भागीदारी देने वाले राजा हिरदेशाह किस स्थान के जमींदार थे ?

a. हीरापुर 

b. सुआतला  

c. देवरी  

d. चांवरपाठा 


उत्तर - [a ] हीरापुर। .. बुंदेला विद्रोह के 

अन्य नेताओ में जवाहरसिंह बुंदेला [चंद्रपुर ] मधुकर शाह [नारहुत ]आदि। 


21. जलबिहारी का मेला कहाँ आयोजित किया जाता है ?

a. छतरपुर  

b. सीधी  

c. होशंगाबाद  

d. सिवनी 


उत्तर - [a ] 10 दिनों के लिए अक्टूबर माह में छतरपुर में। 

सीधी में चाँदी मेला ,होशंगाबाद में राम जीबाबा मेला ,सिवनी में माघ घोघरा मेले  आयोजन होता है। 


22. 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में भोपाल के किस वीर ने बहादुरीपूर्ण मुख्य संघर्ष कर बलिदान दिया ?

a. शेख रमजान 

b. फाजिल मुहम्मद खान 

c. दोस्त मुहम्मद खान 

d. हबीबुल्ला खान 


उत्तर - [ b ] भोपाल के वीर फाजिल मुहम्मद खान ने अपना बलिदान दिया था। दोस्त मुहम्मद खान ने भोपाल राज्य की स्थापना की थी। 


मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था - 


23. मध्य प्रदेश वित्त निगम का मुख्यालय है। 

a. इंदौर  

b. भोपाल  

c. उज्जैन  

d. जबलपुर 


उत्तर - मध्यप्रदेश वित्त निगम का मुख्यालय इंदौर में है। स्थापना -1955 


24. निर्यात उत्कृष्ट शहर में मध्य प्रदेश के कौन -से दो शहर शामिल है। 

a. सागर - रतलाम 

b. देवास -इंदौर 

c. रीवा -सतना 

d. गुना -शिवपुरी 


उत्तर - निर्यात उत्कृष्ट शहर में देवास -इंदौर को शामिल किया गया है। 


> कम्प्यूटर सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी - 


25. भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक कौन थे ?

a. डॉ.सतीश धवन 

b. डॉ. विक्रम अम्बालाल साराभाई 

c. डॉ. होमी जे. भाभा 

d. डॉ. कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन 


उत्तर - [ b ] डॉ. विक्रम अम्बालाल साराभाई ,रक भौतिक विज्ञानी और अंतरिक्ष वैज्ञानिक थे। इन्होने 1947 में भौतिक अनुसन्धान प्रयोगशाला की स्थापना की। 

डॉ. सतीश धवन - अंतरिक्ष मिसाइल के वैज्ञानिक थे। 

डॉ. होमी जहाँगीर भाभा - परमाणु ऊर्जा वैज्ञानिक थे। ,1944 में नाभिकीय ऊर्जा पर अनुसंधान कार्यक्रम प्रारम्भ किया। 


26. ई- मेल पता mark.sttol@ITdesk.info का डोमेन नाम है। 

a. ITdesh.info 

b. .info 

c. .sttol 

d. mark. sttol 


उत्तर - [a ] ITdesh.info डोमेन नेम है mark.sttol यूजर नेम है। 


27. निम्नलिखित में से कौन सा एक साइबर अपराध नहीं हैं 

a. फिशिंग  b. आइडेंटिटी थेफ़्ट  c. साइबर स्टार्किंग  d. ऑनलाइन चैटिंग 

उत्तर - [d ] ऑनलाइन चैटिंग साइबर अपराध नहीं है ,यह टेक्स्ट आधारित एक कम्युनिकेशन माध्यम है। 

28. jsp का क्या अर्थ है। 

a. जावा सिम्पल पेजेस 

b. जावा सिस्टम प्रोटोकॉल 

c. जावा सर्वर पेजेस 

d. जावा सर्वर प्रोटोकाल 


उत्तर - [c ] jsp - जावा सर्वर पेजेस 


29. निम्नलिखित में से किस समूह में केवल आउटपुट डिवाइस हैं ?

a. माउस ,प्रिंटर ,मॉनिटर 

b. प्लॉटर ,प्रिंटर ,मॉनिटर 

c. स्कैनर ,प्रिंटर ,मॉनिटर 

d. कीबोर्ड ,प्रिंटर ,मॉनिटर


उत्तर - [b ] प्लॉटर ,प्रिंटर ,मॉनिटर आउटपुट डिवाइस है। 


30. निम्न में से कौन - सी उच्चस्तरीय प्रोगरामिंग कम्प्यूटर भाषा है ?

a. कोबोल  

b. पास्कल  

c. बेसिक  

d. ये सभी 


उत्तर - [d ] ये सभी उच्चस्तरीय प्रोगरामिंग भाषा हैं - कोबोल - कॉमन बिजनेस ओरिएण्टेड लैंग्वेज ,बेसिक - बिगनर्स ऑल पर्पज सिम्बॉलिक इंस्ट्रक्शन कोड 


31. बिंग एक वेब सर्च इंजन है ,जिसका स्वामित्व और संचालन। .... ... द्वारा किया जाता है। 

a. माइक्रोसॉफ्ट 

b. याहू  

c. अल्फाबेट इंक   

d. अमेज़ॉन 


उत्तर - [a ] माइक्रोसॉफ्ट द्वारा वर्ष 2009 में किया गया। 


32. .... अपने ब्राउजर में सहेजकर किसी पसंदीदा वेबसाइड को जल्दी से एक्सेस करने का एक तरीका है। 

a. कुकी  

b. ब्लॉग  

c. बुकमार्क  

d. इनमे से कोई नहीं 


उत्तर - [c ] बुकमार्क 


33. वेब क्राउल को इस रूप में भी जाना जाता है। 

a. सर्च ऑप्टिमाईजर  

b. लिंक डायरेक्टरी   

c. वेब मैसेज  

d. वेब स्पाइडर 


उत्तर - [d ] वेब कॉलर को वेब स्पाइडर के रूप में और सर्च इंजन के रूप में देखा जाता है। 


34. जो अनधिकृत पहुंच प्राप्त करता है ,महत्वपूर्ण डाटा को नष्ट करता है  ,वैध उपयोगकर्ताओ की सेवा को अस्वीकार करता है। या उनके लक्ष्यों के लिए समस्याएँ पैदा करता है ,कहलाता है। 

a. क्रेकर  

b. व्हाइट हैट हैकर   

c. प्रोग्रामर  

d. डाटामिनिस्ट्रेटर 


उत्तर - [ a ] क्रेकर - सर्वर पर पहुंच बना कर वहाँ की सूचनाओं में फेर बदल करना। 


35. कंप्यूटर के क्षेत्र में VIRUS [वायरस ] का अर्थ है। 

a. वेरी इंटेलिजेंट रिजल्ट अंटिल सोर्स 

b. वाइटल इन्फॉर्मेशन रिसोर्स अंडर सीज 

c. वाइरल इंपोर्टेट रिकॉर्ड यूजर सच्ड 

d. वेरी इन्टरचेंजड रिसोर्स अंडर सर्च 


उत्तर  - virus का पूरा नाम वाइटल इन्फॉर्मेशन रिसोर्स अंडर सीज ,यह कम्प्यूटर पर नकारात्मक प्रभाव डालता है। 


36. पहला साइबर लॉ जो भारत में ई - कॉमर्स के लिए कानूनी ढाँचा प्रदान करता है। 

a. सूचना प्रद्योगिकी अधिनियम ,2000 

b. सुचना प्राद्यौगिकी अधिनियम ,1996 

c. सूचना प्राद्यौगिकी अधिनियम , 1998 

d. सूचना प्राद्यौगिकी अधिनियम ,1990 


उत्तर - [a ]  पहला साइबर लॉ - सूचना प्राद्यौगिकी अधिनियम 2000 


37. निम्न में से कौन सा उपग्रह शैक्षणिक संस्थान उपग्रह है ?

a. कल्पना - १   

b. इनसेट - 2  

c. कार्टोसेट - २ बी   

d. सत्यबामासेट 


उत्तर - [d ] सत्यबामासेट - सत्यबामासेट विश्वविद्यालय चेन्नई द्वारा विकसित 


भारत का  इतिहास एवं संस्कृति - 


38. 'हिन्दू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम' किस वर्ष पारित हुआ था। 

a. 1856 ई.  

b. 1858 ई.  

c. 1859 ई.  

d. 1862 ई.


उत्तर - [ a ] हिन्दू विधवा पुनर्विवाह अधिनियम - 1856 ई. में लार्ड कैनिंग के समय पारित हुआ था। 


39. ऋग्वेदिक 'पणि' किस वर्ग के नागरिक थे ?

a. पुरोहित  

b. व्यापारी  

c. लौहार  

d. स्वर्णकार  


उत्तर - [ b ] व्यापारी 


40. ब्रिटिश भारत में साम्प्रदायिक प्रतिनिधित्व की व्यवस्था निम्नलिखित में से किस अधिनियम द्वारा की गई थी। 

a. मिंटो - मार्ले सुधार अधिनियम ,1909 

b. मांटेग्यू - चेम्सफोर्ड अधिनियम, 1919 

c. भारतीय कौंसिल अधिनियम ,1892 

d. भारत सरकार अधिनियम ,1935 


उत्तर - [ a ] मिंटो - मार्ले अधिनियम 1909 द्वारा , पहली बार मुस्लिम  समुदाय के लिए पृथक प्रतिनिधित्व की व्यवस्था की गई। 


41. पुस्तक 'सत्यार्थ प्रकाश '  लेखक कौन थे। 

a. महर्षि डी. के. कर्वे 

b. स्वामी श्रद्धानंद 

c. स्वामी दयानन्द सरस्वती  

d. पं. श्रीराम शर्मा ,आचार्य  


उत्तर - [ c ] स्वामी दयानन्द सरस्वती - सत्यार्थ प्रकाश के लेखक हैं। 


42. रेशम बुनकरों की श्रेणी की जानकारी निम्नलिखित किस शिलालेख में मिलती है ?

a. प्रयाग प्रशस्ति 

b. दशपुर शिलालेश 

c. एरण शिलालेख 

d. हाथीगुम्फा शिलालेख 


उत्तर -[b ] रेशम बुनकरों  की जानकारी दशपुर शिलालेख से मिलती है। यह शिलालेख कुमार गुप्त द्वितीय के शासनकाल का प्रसिध्द  शिलालेख है ,जो की मंदसौर में मिला। प्राचीन काल  में मंदसौर को दसपुर कहतेथे। 


43. चण्ड प्रघोत किस प्राचीन गणराज्य के राजा थे। 

a. काशी  

b. अंग  

c. वज्जि   

d. अवन्ति 


उत्तर - प्राचीन काल में 546 ई. पूर्व अवन्ति गणराज्य में चण्ड प्रघोत का शासन था। 


44. निम्नलिखित में से 'तारीख -ए -फिरोजशाही ' के रचनाकार कौन है ?

उत्तर - सिराजुद्दीन अली यजदी 

b. ज़ियाउद्दीन बरनी 

c. ख्वाजा अब्दुल समद इसामी 

d. शम्स - ए - सिराज अफीफ 


उत्तर - तारीख-ए -फिरोजशाही के रचनाकार जियाउद्दीन बरनी [b ]है। साथ ही [d ] शम्स -ए -सिराज अफीफ ने जियाउद्दीन बरनी के साथ मिल कर रचना की थी। 


45. निम्नलिखित में से परमार राजवंश के इतिहास पर प्रकाश डालने वाला स्त्रोत कौन -सा है ?

a. पद्मगुप्त का नवसाहसांक चरित 

b. मेरुतुंग की प्रबंध चिंतामणि 

c. उदयपुर प्रशस्ति 

d. उपयुक्त सभी 


उत्तर - [d ] उपयुक्त सभी 


> भारत की अर्थव्यवस्था - 


46. 'मेक इन इण्डिया ' कार्यक्रम आरम्भ किया गया। 

a. नवम्बर 2012  

b. सितंबर 2014  

c. सितम्बर 2016   

d. जनवरी 2014 


उत्तर - [b ] 25 सितम्बर 2014 मेक इन इंडिया कार्यक्रम आरम्भ हुआ। 


47. भारत सरकार का कौन सा मंत्रालय भारत की विदेश व्यापार नीति से सम्बंधित है ?

a. वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय 

b. विदेश मंत्रालय 

c. रक्षा मंत्रालय 

d. गृह मंत्रालय 


उत्तर -[ a ] भारत सरकार का वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय भारत की विदेश व्यापार नीति से सम्बंधित है। 


> सामान्य विज्ञान -


48. अफीम किस श्रेणी की दवा के अंतर्गत आता है। 

a. उत्तेजक 

b. अवसादकारी 

c. विभ्रान्तिकारक 

d. उपरोक्त में से कोई नहीं 


उत्तर - [ b ] अवसादकारी ,अफीम १२% तक माफीर्न पाया जाता है। 


49. मनुष्य की मुख गुहा में निम्न में से किसका पाचन प्रारम्भ होता है। 

a. वसा   

b. कार्बोहाइड्रेट  

c. प्रोटीन   

d. इनमें से कोई नहीं 


उत्तर - [ b ] लार ग्रंथियाँ भोजन को कार्बोहाइड्रेड को शर्करा में बदल देती है ,इसके बाद यह आगे जाता है। 


50. मानव शरीर में किस तत्व का प्रतिशत सबसे अधिक होता है। 

a. कार्बन  

b. हाइड्रोजन   

c. नाइट्रोजन   

d. ऑक्सीजन 


उत्तर - [d ] ऑक्सीजन - मानव शरीर में ऑक्सीजन ,हाइड्रोजन ,कार्बन ,नाइट्रोजन ये चार तत्व क्रम में है। जिनमे से ऑक्सीजन की  मात्रा सर्वाधिक है। 


51. कौन सा प्रदुषण 'नाक -सी -सिंड्रोम '  के लिए उत्तरदायी है। 

a. फ्लोराइड  

b. मक्यूरी /पारा  

c. आर्सेनिक   

d. केडमियम 


उत्तर - [ a ] फ्लोराइड प्रदुषण 'नाक -नी -सिंड्रोम ' के लिए उत्तरदायी है। 


52. एक ही पौधों के एक पुष्प के परागकोश से परागकण का उसी पौधो के दूसरे पुष्प की वर्तिकाग्र में स्थानांतरण कहलाता है। 

a. स्व -युग्मन   

b. पर -परागण  

c. सजातपुष्पी परागण   

d. इनमे से कोई नहीं 


उत्तर - [ c ] सजातपुष्पी परागण कहलाता है। 

स्व -युग्म -  उसी पुष्प की वर्तिकाग्र तक पहुँचने की क्रिया को स्व - युग्मन कहते है। 

पर -युग्मन - जब परागकण परागकोश से दूसरे पादप के पुष्प के वर्तिकाग्र पर पहुंचने है ,तो उसे पर - परागण कहते है। 


> भारत का संविधान - 


53. पंचायती राज विषय संविधान की किस सूची के अंतर्गत आता है। 

a. राज्य सूची   

b. संघ सूची   

c. समवर्ती सूची  

d. इनमे से कोई नहीं 


उत्तर - [a  ] पंचायती राज विषय संविधान की राज्य  सूची के अंतर्गत आता है। राज्य सूची में 61 विषय सम्मिलित किया गया।  संघ सूची - में 100 विषय आते है। समवर्ती सूची के अंतर्गत वर्तमान में 52 विषय  आते है। 


54. उच्चतम न्यायालय के किस मामले के निर्णय के कारण संविधान के अनुच्छेद 21 के कार्यक्षेत्र का विस्तार कर , शिक्षा  के अधिकार को उसमें शामिल किया गया था ? 

a. चमेली सिंह बनाम उत्तर प्रदेश राज्य 

b. परमानन्द कटारा बनाम भारत संघ 

c. गोविन्द बनाम मध्य प्रदेश राज्य 

d. उन्नीकृष्णन बनाम आंध्रप्रदेश 


उत्तर - [d ] उन्नीकृष्णन बनाम आंध्रप्रदेश 


55. संविधान के किस भाग पंचायती राज से सम्बंधित प्रावधान सम्मिलित किए गए है। 

a. भाग -6   

b. भाग -7  

 c. भाग - 8   

d. भाग -9 


उत्तर - [d ]संविधान का भाग -9 पंचायती राज से सम्बंधित है।


56. भारत की प्रथम महिला मुख्य निर्वाचन आयुक्त कौन थे। 

a. आर. एम. निकम   

b. जी. डी. दास 

c. एस. के. बेदी 

d. वी. एस. रामदेवी 


उत्तर - [d ] भारत की प्रथम मुख्य निर्वाचन आयुक्त महिला वी. एस. रामदेवी थी। 


57. पंचायती राज संस्थानों को संवैधानिक मान्यता प्रदान करने की अनुशंसा करने वाली समिति का नाम था। 

a. अशोक मेहता समिति 

b. एल. एम. सिंघवी समिति 

c. के. संस्थानम समिति 

d. जी. वी. के. राव समिति 


उत्तर - [ b ] एल. एम. सिंघवी समिति।  इस समिति का गठन राजीव गाँधी सरकार ने वर्ष 1986 में किया।  

अशोक मेहता समिति का गठन - दिसम्बर 1977 में , के. संस्थानम समिति का गठन - 1962 में , जी. वी. के. राव समिति  का गठन - 1985 में 


58. संविधान का कौन सा अनुच्छेद भरता के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के कर्तव्यों का निर्धारण करता है।  

a. अनुच्छेद 146   

b. अनुच्छेद  147   

c. अनुच्छेद 148   

d. अनुच्छेद 149 


उत्तर - संविधान के अनुच्छेद 149 के अनुसार भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक के कर्तव्यों का उल्लेख किया गया है।  


59.  निम्नलिखित में से किस संवैधानिक संशोधन अधिनियम के मौलिक अधिकारों की सूची से सम्पति के अधिकार को हटाया ? 

a. 37 वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम ,1975 

b. 38 वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम , 1975 

c. 44 वाँ  संवैधानिक  संशोधन अधिनियम ,1978 

d. 42 वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम ,1976 


उत्तर - [ c ] 44 वाँ संवैधानिक संशोधन अधिनियम ,1978 , संविधान के अनुच्छेद 300 में अब संपत्ति का अधिकार एक  विधिक अधिकार है। 


60 . राज्य निर्वाचन आयोग नगरीय निकायों के निर्वाचन का संचालन किस अनुच्छेद के अंतर्गत करते है। 

a. 243 एल   

b. 243 के  

c. 243 एन   

d. 243 एम 


उत्तर - [ b ]  अनुच्छेद - 243 k 


61. भारत में 'दल विहीन प्रजातंत्र ' किसने प्रस्तावित किया ?

a. एस. ए. डांगे   

b. जय प्रकाश नारायण 

c. राम मनोहर लोहिया 

d. महात्मा गाँधी 


उत्तर - भारत में 'दल विहीन प्रजातंत्र' लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने प्रस्तावित किया था। 

दल विहीन प्रजातंत्र के प्रथम प्रस्तावक m. n. राय थे। 


> भारत का भूगोल -


62. हिमालय के किस भाग पर 'करेवा' भू - आकृति पाई जाती है। 

 a. उत्तर - पूर्वी हिमालय 

b. कश्मीर हिमालय 

c. हिमाचल उत्तराखंड हिमालय 

d. पूर्वी हिमालय 


उत्तर - हिमालय के कश्मीर हिमलय पर करेवा भू आकृति पाई जाती है। 


63. भारत का अपने पडोसी देशों के मध्य अंतराष्ट्रीय सीमा के विस्तार का आरोही क्रम है। 

a. चीन ,बांग्लादेश ,पाकिस्तान ,नेपाल 

b. नेपाल ,पाकिस्तान ,चीन ,बांग्लादेश 

c. पाकिस्तान ,नेपाल ,चीन ,बांग्लादेश 

d. नेपाल ,पाकिस्तान ,बांग्लादेश ,चीन 


उत्तर - [ b ] नेपाल - 1751 ,पाकिस्तान - 3323 ,चीन - 3488 किमी. , बांग्लादेश - 4096 किमी. 


64.  किस नदी की घाटी गहरी खड्डा भूमि के लिए विख्यात है। 

a. नर्मदा  

b. सोन  

c. चम्बल  

d.  ताप्ती 


उत्तर - [c ] चम्बल - चम्बल नदी महु के निकट से निकलती है ,जो आगे चल कर श्योपुर ,मंदसौर ,भिंड में यह बीहड़ का निर्माण करती है ,इस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला मंदसौर है। 


65. निम्नलिखित में से कौन सा समूहन सही नहीं है। 

a. टेलीग्राफ पठान - हिन्द महासागर 

b. कोको कटक - प्रशांत महासागर 

c. वैल्विस कटक - अन्ध महासागर 

d. अगुल्हास बेसिन - हिन्द महासागर 


उत्तर - [a ] टेलीग्राफ पठार - हिन्द महासागर 



66. निम्नलिखित में से कौन सा एक सही सुमेलित नहीं है। 

वन्यजीव अभ्यारण्य  -      राज्य 

a. मुकाम्बिका   -            कर्नाटक 

b. दलमा           -            झारखंड 

c. नय्यर             -            छत्तीसगढ़ 

d. कोटिगावँ         -           गोवा 


उत्तर - [c ] नय्यर    -   छत्तीसगढ़  सुमेलित नहीं है। नय्यर अभ्यारण्य केरल राज्य में है। 


67. निम्नलिखित में से किस जनगणना दशक में लिंग अनुपात में भारतवर्ष में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। 

a. 1931 - 41 

b. 1961 - 71 

c. 1981 - 91 

d. 2001 - 2011 


उत्तर - [b ] भारतवर्ष में 1961 - 71 के दशक में लिंग अनुपात में सबसे अधिक गिरावट दर्ज आई थी। 


68. स्वर्णिम चतुर्भुज का पूर्वी - पश्चिम गलियारा निम्नलिखित में से किन केंद्रों को जोड़ता है। 

a. ईटानगर एवं जामनगर 

b. सिल्चर  एवं पोरबंदर 

c. काण्डला एवं तिनसुकिया को 

d. गुवाहाटी एवं अहमदाबाद को 


उत्तर - [ b ] सिल्चर एवं पोरबंदर को 


69.सूची -1 एवं सूची -२  सुमेलित कीजिए एवं निचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए। 

सूची -१          -      सूची -2 

1. कालाहांडी   -     १ सोना 

2.  जावर         -       2.तांबा 

3. कोलार       -       3. बॉक्साइट 

 4. मोसाबनी     -      4. जस्ता व सीसा 


उत्तर - [ c ] कालाहांडी खदान से बाक्साइड प्राप्त होता है ,मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के मलाजखण्ड में बॉक्साइड प्राप्त होता है ,साथ ही उड़ीसा के सम्बलपुर खदान से भी बॉक्साइड प्राप्त होता हैं। 


70. सूची -1 को सूची -२ से सुमेलित  कर नीचे दिए गए कूट से सही उत्तर चुनिए। 

सूची १     -         सूची २ 

1. बाढ़      -      हिमालय क्षेत्र 

2. भूकम्प   -     उत्तर प्रदेश व बिहार के मैदान 

3. सूखा     -      पश्चिम व मध्य भारत के क्षेत्र 

4. सुनामी    -    भारत का दक्षिण तटीय  क्षैत्र 

कूट - 

a. 2 , 1  , 3  , 4 

b. 1 ,2 , 3 , 4 

c.  4 , १ ,2  ,3 

d. 3 , 1 ,2 ,4 


उत्तर -  [a ] सही  सुमेलन -  2 , 1 ,3 ,4 

बाढ़ बरसात के समय भारत में सबसे ज्यादा उतर के मैदानी भाग आती है ,उत्तर प्रदेश ,बिहार ,पश्चिम बंगाल ,सूखा  - पश्चिम के क्षेत्र में आता है जहाँ वारिस कम होती है। साथ ही इसके लक्षण मध्य भारत   में भी दीखते है। 


> पर्यावरण - 


71. वैश्विक ताप की वृद्धि के निम्न में से कौन - सी गैस का योगदान अधिकतम है ?

a. कार्बन - डाइऑक्साइड 

b. क्लोरोफ्लोरोकार्बन 

c. मीथेन 

d. नाइट्रस ऑक्साइड 


उत्तर - [a ] वैश्विक तप की वृद्धि या ग्लोबल वार्मिंग के लिए मुख्य रूप से कार्बन डाइऑक्साइड  योगदान अधिक माना जाता है। 


> खेल जगत - 


72. रियो ओलम्पिक 2016  उद्घाटन समारोह में भारतीय दल का ध्वजवाहक कौन थे। 

a. शिव केशवन 

b. नीरज चोपड़ा 

c. अभिनव बिंद्रा 

d. सुशील कुमार 


उत्तर - रियो ओलम्पिक  2016 के उद्घाटन समारोह में भारतीय दल के ध्वजवाहक निशानेबाज खिलाडी अभिनव बिंद्रा  थे।

अभिनव बिंद्रा वर्ष 2008  ओलम्पिक में 10 मीटर एयर निशानेबाज में स्वर्ण पदक जीतने वाले प्रथम व्यक्ति थे।  


73. कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम का सम्बन्ध किस खेल से है ?

a. वालीबॉल 

b. हॉकी 

c. एथलेटिक्स

d. क्रिकेट 


उत्तर - [ d ] क्रिकेट  , यहाँ 22 जनवरी ,1988 को पहला मैच भारत और वेस्टइण्डीज के मध्य खेला गया। 


74. मुस्कान किरार  सम्बन्ध किस खेल से है। 

a. तीरंदाजी  

b. नौकायन 

c. पाल - नौकायन 

d. एथलेटिक्स 


उत्तर - [c ] मुस्कान किरार का सम्बन्ध तीरंदाजी खेल से है। 


75. मध्य प्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी की स्थापना कब हुई। 

a. वर्ष 2017 

b. वर्ष 2009 

c. वर्ष  2007 

d. वर्ष 2012 


उत्तर - मध्य प्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी की स्थापना जुलाई 2007 में की गई थी। 


76. फुटबाल विश्व कप 2018 के फ़ाइनल मैच में क्रोएशिया की राष्ट्र प्रमुख अपनी टीम को प्रोत्साहित करने के लिए स्टेडियम  में मौजूद रही। उनका नाम था। 

a. कोलिंदा गर्बर कितारोविक 

b. जेसिंदा आर्डेन 

C. थेरेसा मे 

D. जोईस बांडा 


उत्तर - [a ] कोलिंदा  गर्बर  कितरोतिच। 


77. वर्ष 2028 के ग्रीष्म ओलम्पिक खेलों का आयोजन किस शहर में होगा। 

a. एम्स्टरडम 

b. पेरिस 

c. टोक्यो 

d. लॉस ऐंजिलिस 


उत्तर - वर्ष 2028  में 34 वाँ ग्रीष्म ओलम्पिक खेलों  आयोजन लॉस ऐंजिलस [अमेरिकन 


78. निम्नलिखित में से मध्य प्रदेश राज्य से सम्बंधित खेल पुरुस्कार कौन सा है ?

a. लक्ष्मण पुरस्कार 

b. एकलव्य पुरस्कार 

c. गन्धर्व पुरस्कार 

d. अर्जुन पुरस्कार 


उत्तर - [ B ] एकलव्य पुरस्कार ,1994 में इसकी शुरुआत हुई। 


79. वर्ष 2018 के राष्ट्रमंडल  खेलों अंतिम पदक तालिका में भारत का क्रम क्या था  ? 

a. तीसरा 

b. चौथा 

c. पाँचवा 

d. छठा 


उत्तर - वर्ष 2018 के २१वें राष्ट्रमंडल की अंतिम पदक तालिका में भारत का स्थान तीसरा था।  भारत ने 21 वें राष्ट्रमंडल  खेल में 26 स्वर्ण पदक 20 रजत पदक तथा 20 कांस्य पदक प्राप्त किये थे। अगले राष्ट्रमंडल खेल वर्ष 2022 में इंग्लैण्ड  में आयोजित किय जायेंगे। 


80. निम्नलिखित में से 2018 में मध्य प्रदेश राज्य के विक्रम पुरस्कार  सम्मानित खिलाडियों में कौन  खिलाडी  दिव्यांग  श्रेणी में आता है। 

a. सोनू गोलकर 

b. पूजा वस्त्रालय 

c. भीम सोनकर 

d. हर्षित तोमर 


उत्तर - विक्रम पुरस्कार की शुरुआत 1990 में हुई। सोनू गोलकर [दिव्यांग क्रिकेटर को विक्रम पुरस्कार प्राप्त हुआ। 


> कर्रेंट अफेयर घटनाएँ एवं विविध -


81. आई. ए. ए. एफ. का मुख्यालय कहाँ स्थित है। 

a. स्विट्जरलैंड 

b. दक्षिण अफ्रीका 

c. जर्मनी 

d. मोनेको 


उत्तर - [d ] international association of ethletics fedretion का मुख्यालय मोनेको में है  


82. वर्ष 2019 में नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे। 

a. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रैम्प 

b. दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल  रामफोसा 

c. रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन 

d. भूटान के राजा जिग्मे खोसर नामयेल वांगचुक 


उत्तर - [ b  ] दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा २१वें गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि थे। 


83. मध्य प्रदेश के गरीब परिवारों विवाह योग्य कन्याओं की आर्थिक सहायता हेतु लागू "मुख्यमंत्री कन्यादान योजना" की राशि वर्ष 2019 में बढ़कर कितनी की गई है ? 

a. 30,000 

b. 40,000 

c. 51,000 

d. 61,000 


उत्तर - 2019 यह राशि 25000 से 51000 कर दी गई है। यह योजना सामाजिक न्याय एवं निः शक्तजन कल्याण विभाग  द्वारा शुरू गई। 


84. वर्ष 2019 में  किस भारतीय लघु  फिल्म में ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त किया था। 

a. पीरियड - एण्ड ऑफ़  सेंटेन्स 

b. कमेरा 

c. पाईपर 

d. इण्डियास 


उत्तर - [ a ] पीरियड -एण्ड ऑफ़ सेंटेन्स 


85. वर्ष 2015 में इंदौर में आयोजित तीसरे अंतर्राष्ट्रीय धम्म धर्मा संगोष्ठी के विशिष्ट  अतिथि थे। 

a. श्री रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका 

b. श्री ल्योपों दामचो 

c. श्री के. पी. शर्मा ओली ,नेपाल 

d. सुश्री आंग सान सु की ,म्यांमार 


उत्तर - वर्ष 2015 में इंदौर में आयोजित तीसरे अंतर्राष्ट्रीय धम्म धर्मा संगोष्ठी के विशिष्ट अतिथि भूटान के विदेश मंत्री श्री ल्योन्पो दामचो दोर्जी थे। 


86. वर्ष 2018 में भारत सर्कार द्वारा प्रारम्भ ,विश्व की  सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना का नाम क्या है। 

a. आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना 

b. दीनदयाल चलित हॉस्पिटल योजना 

c. अरुणिमा योजना 

d. आम आदमी बीमा योजना

 

उत्तर - [ a ] सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना है। 


87. संयुक्त राष्ट्र के वर्तमान  महासचिव कौन हैं 

उत्तर -  एंटोनियो गुटेरेस 


88.निम्न पुरस्कारों के प्रारम्भ किए गए वर्षों के आधार पर प्रारम्भ के बाद सही क्रम क्या है। 

a. राजीव गाँधी खेल रत्न पुरस्कार 

b. ध्यानचंद पुरस्कार 

C. अर्जुन पुरस्कार 

D. द्रोणाचार्य पुरस्कार 

कूट : 

a. 1 ,2,3,4 

b. 4,  3, 2 ,1 

c. 3, 4 ,1, 2 

d. 3 ,2 ,1 , 4


उत्तर - [c ] अर्जुन पुरस्कार 1961 में स्थापित हुआ ,द्रोणाचार्य पुरस्कार 1991 -92 में शुरू हुआ ,राजीव गाँधी खेल रत्न  पुरस्कार 1991 -92 , ध्यानचंद्र पुरस्कार की स्थापना 2002 में लकी गई। 


89. निम्न में से कौन सा चित्रकार वर्ष 1922 में मध्य प्रदेश में जन्मा ,किन्तु वर्ष 1950 के बाद फ़्रांस में रहकर कार्य किया तथा वर्ष 2016 में नई दिल्ली में देहावसान हुआ ?

a. राजा राव 

b. एम. एफ. हुसैन 

c. एन. एस. बेंद्रे 

d. सैयद हैदर रजा 


उत्तर -[ d ] सैयद हैदर रजा की मृत्त्यु 23 जुलाई 2016 को नई दिल्ली में हुई। 


> प्रमुख एक्ट act , राष्ट्रीय एवं प्रादेशिक संवैधानिक संस्थान -


90. मानव अधिकार संरक्षण अधिनियम  सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन सा कथन सही नहीं है ?

उत्तर - सदस्य पॉँच वर्षों की  दूसरी अवधि के पुनर्नियुक्ति हेतु पात्र नहीं होता है। 


91. राज्य मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों की नियुक्ति की  जाती है। 

उत्तर - राज्यपाल द्वारा 


 92. मानव अधिकार न्यायालयों में मामलों के संचालन के प्रयोजनार्थ राज्य सरकार एक अधिवक्ता को विशिष्ट लोक अभियोजक के रूप में विनिर्दिष्ट कर सकती है। जो कम से कम। ....... वर्षों तक प्रैक्टिस में रहा है। 

उत्तर - सात 


93. कब न्यायालय ,सिविल अधिकार संरक्षक अधिनियम। 1955 की धारा 12 के अंतर्गत ,उपधारणा करेगा कि अपराध 'अस्पृश्यता' के आधार पर कारित किया गया। 

उत्तर - जब यह केवल अनुसूचित जाति के सदस्य से सम्बंधित है। 


94. यदि कोई व्यक्ति अस्पृश्यता के आधार पर किसी व्यक्ति को किसी अस्पताल ,औषधालय या शिक्षा संस्थान में प्रवेश  से इनकार करता है ,तब वह सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम ,1955 की किस धारा के अंतर्गत दण्डनीय  है। 

उत्तर - धारा -5 


95. राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष एवं अन्य सदस्यों  नियुक्ति  लिए सिफारिशें  करने वाली समिति का कौन सदस्य नहीं है ?

उत्तर -  राजयसभा का सभापति 


96. निम्नलिखित में से कौन सा कथन सत्य है। 

उत्तर - अनुसूचित जाती और अनुसूचित जनजाति [अत्याचार निवारण ] अधिनियम की धारा 14 [1 ] में स्थापित 'अनन्य  विशेष न्यायालय' धारा 2 [ घ  ] में परिभाषित है। 


97. सिविल अधिकार संरक्षण अधिनियम 1955 के अंतर्गत सभी दण्डनीय अपराध हैं। 

उत्तर - संज्ञेय तथा संक्षेपतः विचारणीय 


98. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति [अत्याचार निवारण ] अधिनियम 1989 के अंतर्गत किसी निर्णय ,दण्डादेश  या आदेश के विरुद्ध उच्च न्यायलय में अपील होती है। 

उत्तर - तथ्यों और विधि दोनों के सम्बन्ध में। 


99. अनुसूचीत जाति और अनुसूचित जनजाति  [अत्याचार निवारण ] अधिनियम 1989  प्रवृत हुआ। 

उत्तर - 30 जनवरी 1990 


100 . औद्योगिक विकास केंद्र बानमौर मध्य प्रदेश के किस जिले में है। 

a. मुरैना 

b. भिंड 

c. शिवपुरी 

d. गुना 


उत्तर - औद्योगिक विकास  केंद्र बानमौर मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में स्थित है । 




DOWNLOAD mppsc 2019 preliminary exam question paper with answer 

mppsc question paper in hindi pdf 

mppsc pre paper with solution hindi 


कृपया इस पोस्ट को  share करे। .. .काफी खोज बीन कर सही तत्थो को सबने लेन के लिए समय व  ऊर्जा  दोनों अधिक लगा। साथ ही हमें syllabuson को जरूर सब्सक्राइब करें। .. धन्यवाद 

 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ