हम होंगे कामयाब चाहो जो आप। .. होंगे कामयाब, मेहनत से बनती किस्मत की बुनियाद| कामयाबी और कामयाब| प्रेरणात्मक life management

   



हम होंगे कामयाब ..प्रेरणात्मक 


चाहो जो आप। .. होंगे कामयाब 

मेहनत से बनती किस्मत की बुनियाद 

कोई कुछ भी पा सकता है 

अगर वो सच्ची मेहनत करता है 

सितारों की कल्पनाए भी भर सकता है 

अगर वो हकीकत की जमी पर 

हर रोज कदम कदम चलता है

                            [आत्मपूर्ण ]


दोस्तो कामयाबी और कामयाब इन दोनों में थोड़ा अंतर है 

कामयाबी वो,जो आप का लक्ष्य है कामयाब वो जो उस लक्ष्य को पा ले।

आप हर रोज मेहनत करते है और अपने कॅरियर अपने जीवन को कामयाब बनाना चाहते हैं पर संघर्षो से घिरी यह ज़िंदगी हमें थोड़ा रोक कर,जकड़ कर रखती है। आप की ख्वाहिश आपके सपने आप की पसंद बनते हैं जितने घने मजबूत सुलझे सपने होंगे आप की कामयाबी उतनी ही सहज होगी!

भारत में आर्थिक स्थिति इतनी ख़राब दिखती है कि यहाँ दो वक्त का भोजन भी कई परिवार नहीं जुटा पाते मात्र 1 % लोग ही आर्थिक स्वतंत्रता को पा चुके हैं बाकि 99% लोग अब भी संघर्षो में जी रहे है अब इतने संघर्षो और जद्दोजहद के बाद कहीं जा कर लोग 

अपनी कामयाबी पा पाते हैं भारत में जनसंख्या विस्फोट बढ़ रहा,भ्रष्टाचार बेईमानी के नये नये मुद्दे सामने आ रहें है इन सब के बाद भारत में आधी जनसख्या रोज अपने सपनो के लिए जीते हैं इतने प्रतिस्पर्धी देश में रहने व संघर्ष करने में असफलता निराशा हताशा बहुत से लोगो को मिलती है वो बार बार असफल भी होते है चोट खाते हैं।  

पर अपनी निराशा को दूर रख कर जरा इन सफल व्यक्तियों की जीवन कथा देखे आपको पता लगेगा की ये सब भी आप जैसे ही थे कभी। जिन्होंने अपनी ताकत और मेहनत पर काम किया अपनी उम्मीद को सबसे ऊपर रखा ज़माने की परवाह नहीं कि। अपने संघर्षो से अपनी मंज़िल पाई। 


motivational story motivational personality -


1. घनश्याम विड़ला सिर्फ पाँचवी पास थे फिर भी अपने संघर्षो से मेहनत से कामयाब हुए। 


2. महात्मा गांधी की कोर्ट में प्रैक्टिस इसलिए नहीं चल पाई थी क्योकि वे बोलने से घबराते थे। वही व्यक्ति 

भारत का राष्ट्र पिता कहे जाते है आजादी के सबसे बड़े महा नायक बन कर उभरे। 


3.अंबानी ब्रदर्स के पिता धीरू भाई अंबानी एक पेट्रोल पैम्प में काम करते थे। आज उनका नाम विश्व के 

अमीर व्यक्तियों में लिया जाता है। 


4. एक चाय बेचने वाला अपने संघर्षो से भारत का प्रधानमंत्री बन जाता है। इतने छोटे काम से निकल कदम 

दर कदम प्रधान मंत्री तक का सफर कैसे तय कर लेता है सोचिए।  


5. महान वैज्ञानिक न्यूटन सिर्फ दो साल स्कूल गए। फिर भी अपनी मानसिक कुशलता और मेहनत से

 विश्व के महनतम वैज्ञानिको ने से एक कहलाये। 


6. थॉमस अल्वा एडीसन 12 वर्ष की उम्र में अपने सिर पर टोकरी रखकर सब्जी बेचा करते थे। 



7. कई बॉलीवुड अभिनेता अभिनेत्री शून्य से शिखर तक की यात्रा की। 


8. अली बाबा के फाउंडर जैक मा को अली बाबा की सफलता से पहले कई कई बार असफल हो चुके थे 

फिर भी हर बार एक नया प्रयास किया और तब तक किया जब तक सफल नहीं हुए। 


9. एक पंचर घिसने वाले का बेटा ias बनता है एक 12th फेल व्यक्ति ips बनता है असुविधा कमिया 

आपको रोक नहीं सकती यदि आपने जीतने की जिद्द ठान ली है तो  


10. बिगड़ी हुई घड़ियाँ सुधारने वाले फोर्ड कार के निर्माता हेनरी फोर्ड ने अपने सपने को अपनी उम्मीद और 

चाहत से पा ही लिया ये सब ने देखा।  


11. दक्षिण अफ्रीका के nelson mandela [नेल्सन मंडेला] जेल में बंद होने के बाद भी अपने सपनो को जीवंत 

रखा और अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। 


12. ऐसे कई व्यक्तित्व की सूचि मिल जायगी आप के ही आस पास बस आप नजरे कीजिए।   



    जो संघर्षो कमियों में रहते हुए भी कामयाब हुए कामयाबी आपकी सुविधा देख कर नहीं आती। आप ने 

देखा की कैसे स्वयं की कमियों को स्वीकार करते हुए ,अपने लक्ष्य अपने सपनो को पूरा किया जा सकता है 

आप अपने लक्ष्य पर नजर बनाए रखिए और एक एक कदम चलते रहिए। बस क्या देर सही पर अपने 

मंज़िल की ओर आप जरूर पहुंच जाएगे 

अपनी कमियों खामियों को कमजोरी न बनने दे बल्कि उन्हें कम करे उन पर काम करें। कमियों को कम 

करते हुए उम्मीद को रखते हुए टिमटिमाते दीप के तले आप अपनी मेहनत से रौशन करें 

भरोषा करे खुद पर की आप ने जो सोचा है अच्छा सोचा है। आपकी सोच स्पष्ट और सुन्दर है दुसरो की 

बातो को भाव न दे जो आपको रोकें टोकें उन से थोड़ा दूर रहने की कोशिश करे। 


निश्चित ही आप की मेहनत रंग लाएगी आपकी ईमानदारी से की गई मेहनत आपके व्यक्तित्व में चार 

चाँद का काम करेगी। आप की लगन आप को कहीं अच्छे रस्ते ले ही जायगी। बस अपनी निष्ठा बरकरार 

रखे। आपकी मानसिक कुशलता मजबूत होगी भले आप अपना एक क्षेत्र में सफल नहीं हुए पर आपकी 

कुशलता और चाहत आप को जीवन मार्ग में उन्नति की ओर ले जाएगी। अपनी ताकत पर काम करे 

उसे बेहतर से बेहतर बनाए वो ही ताकत आपको हमेशा सबसे ऊपर रखेगी !! 


लेखन -प्रयाग तिवारी 


कृपया हमें syllabuson को  follow करे 

अपनी राय नीचे box में लिखें। .... धन्यवाद 

 


एक टिप्पणी भेजें

2 टिप्पणियाँ

thank you ...