डॉ. विजय अग्रवाल पढ़ो तो ऐसे पढ़ो ,स्टूडेंट और मन की शक्ति,स्टूडेंट और टाइम मैनेजमेंट ,स्टूडेंट और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट

 



डॉ. विजय अग्रवाल का जन्म अविभाजित मध्यप्रदेश में आज के विभाजित मध्यप्रदेश ,छतीसगढ़ राज्य के सरगुजा जिले के चन्द्रमेडा गॉव में 12 अगस्त 1957 को हुआ। 

आप सन 1978 में हिंदी साहित्य से M.A. करने के बाद अध्यापन कार्य में अपना योगदान देते  हुए। सन 1983 तक शासकीय स्नातकोत्तर महविद्यालय अंबिकापुर में अध्यापक रहे। डॉ. विजय अग्रवाल M.A. PHD. करने के बाद सन 1983 में देश की सबसे बड़ी और कठिन मानी जाने वाली `सिविल सेवा परीक्षा ` के अंतर्गत भारतीय सुचना सेवा के लिए चयनित हुए। 

आप दस वर्षो तक भारत के तात्कालीन राष्ट्रपति डॉ. शंकर दयाल शर्मा के निजी सचिव रहे। डॉ. अग्रवाल को भाषा विज्ञान मे आरम्भ से ही विशेष सांच रही। विश्व के 20 देशो के विश्वविद्यालय एवं वहाँ के विद्यार्थीयो से मिलने का अनोखा अनुभव प्राप्त है।  देश के अनेक प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थानों में व्याख्यान देते है व गेस्ट फैकल्टी भी हैं। इनके जीवन की कहानी व सफलता बहुत ही रोचक व प्रेरणात्मक है। 

आप एक जाने मने बहुत प्रतिष्ठित लेखक भी हैं अब तक लगभग 110 किताबे लिख चुके हैं। जिसमे बेस्ट सेलर बुक `समय आपकी मुटठी में `  `सदासफल हनुमान`,`मंथन के मोती`, `आप ias कैसे बनेगे` जैसी कई किताबे शामिल है। जी जागरण और जी न्यूज़ पर आपके प्रोग्राम 'सदा सफल हनुमान ' तथा 'मंथन के मोती' अत्यंत लोकप्रिय रहें हैं। 

सिविल सर्विस से रिटायरमेंट के बाद डॉ. विजय अग्रवाल भोपाल में सिविल सर्विस तथा अन्य प्रतिस्पर्धी स्टूडेंट को मार्गदर्शन दे रहें है साथ ही डिजिटल माध्यम से आईएएस की तैयारी करने वाले सभी स्टूडेंट को अपनी वेबसाइट www.afeias.com  के माध्यम से मार्गदर्शन करते है सोमवार से शुक्रवार इनका डेली ऑडियो लेक्चर और लाइफ मैनेजमेंट स्टूडेंट में बहुत पसंद किया जाता है। 


डॉ. विजय अग्रवाल की लिखी यह 4 किताबे जो श्रृंखला बध्य है स्टूडेंट के लिए चारो किताब वरदान सिद्ध हो सकती है तो कौन कौन सी है ये किताबे चलिए देखते है - top four books for student 


1. पढ़ो तो ऐसे पढ़ो - A BOOK ON ART OF STUDY - 

पढ़ो तो ऐसे पढ़ो उन विद्यार्थीयो की नींव को मजबूत करती है जो सफलता और आनंदपूर्ण कैरियर बनाना चाहते है इन किताबो को पढ़ कर समझकर अपने जीवन के हर क्षेत्र में सफलता की  गारंटी ली जा सकती है। ये किताब विचारो को चमकाती है दृष्टि को स्पष्ट कर एक सही दिशा दिखाती है जो कैरियर को एक नई उचाई दे सकती है। 

यह किताब आपको किसी भी ऑनलाइन SITE से खरीद सकते है लगभग 145 रूपए इसका मूल्य होता है। जो आपको ऑनलाइन साइट के अनुसार अलग अलग ऑफर के साथ सही रेट में मिल जायगी। 

लगभग २०० पेज की यह किताब है। जो की स्टूडेंट के लिए वरदान है। 4 किताबो की यह श्रृंखला किसी भी स्टूडेंट के मस्तिष्क के पढ़ने और काम करने की सभी कला को बहुत खूबी के साथ समझाती है। यह किताब पढ़ो तो ऐसे पढ़ो बेस्ट सेलर किताब रही है। यह किताब किसी भी कमजोर स्टूडेंट को परीक्षा में अच्छे अंक लाने में बहुत ही कारगर शाबित हो सकती हैं। साथ ही एक अच्छे इंसान के रूप में आपको बदल सकती है आपकी परसनैलिटी को सवार सकती है।   

क्या है इस किताब में - विषय सूची -

अध्ययन क्या है  WHAT  is study      

अध्ययन का मनोविज्ञान   Psychology of study

हमारा मस्तिष्क  our brain 

स्मरण शक्ति को बढ़ाएं   Increase memory

मस्तिष्क का व्यायाम  Brain exercise

पढ़ो तो ऐसे पढ़ो  

कक्षा में बैठने का मतलब  

परीक्षा की तैयारी  Exam preparation

परीक्षा के दिनों में  On exam days


2. स्टूडेंट  और मन की  शक्ति  -  Student and power of mind -

ये ऐसी किताब जो आप के अंदर आनंद और रोमांच से आप को भर देगी। इसमें मन को बहुत स्पष्ट और उदाहरण से समझाया गया है। इस  किताब में ज़िंदगी बदलने देने की काबिलियत है क्योकिं इसमें किस्से ,कहानियो को अच्छी तरह से समाहित किया गया है। 170 पेज की यह किताब आपके मन के स्तर चेतन ,अवचेतन ,अचेतन की विशेषता उसके काम करने और उपयोग के बारे में बताती है। यह किताब मन है हम ,मन होता है कन्वर्टर ,मन को दोस्त बनाना , मन की ताकत को जानना ,साधारणीकरण सिद्धांत व केथारसिस सिद्धांत जैसे विषयो पर रौशनी डालती है। अगर आप मन को जानकर पढाई और सफलता को पाना चाहते है तो आप यह किताब पढ़ सकते है। 


ऐसा क्या है इस इस किताब में - विषय सूची 

खुद को पहचानो 

कैसा होता है मन 

अवचेतन मन को बनायें शक्तिशाली 

मन पर नियंत्रण 

अदभुत हैं ,अनोखे है आप 

सीखिए दबावों में जीना 

अपनी कमजोरियों को बनाएं अपनी ताकत 

कुछ हेल्थ टिप्स 


3. स्टूडेंट और टाइम मैनेजमेंट - Student and Time Management -

दोस्तों  यह किताब बेस्ट सेलर किताब है। स्टूडेंट लाइफ में टाइम के विषय में न तो कोई जानकारी रहती न ही हमें एसा कोई विषय पढ़ाया जाता। हम अपने समय को प्रबंध कर सकते है इस विषय के बारे में हम सोच ही नहीं पाते। साथ ही स्कूल के बाद समय प्रबंधन एक महत्वपूर्ण विषय बन जाता है। हर सफल व्यक्ति समय के प्रबंध को जनता है और उसे महत्व देता है। हम अपने समय का सही पूर्ण उपयोग कैसे करे। किस तरह से हम अपने वक्त के साथ न्याय कर सकते है। उसका सही उपयोग कर औरो से आगे निकल सकते है यह किताब आप को समय प्रबंध के बारे में बताती है भारत में हिंदी भाषा में समय प्रबंध के विषय में बहुत काम लिखा और बात की गई है। यह किताब 180 पेज की है डॉ. विजय अग्रवाल की लिखी यह किताब आप को कही भी बुक शॉप या ऑनलाइन मिल जायगी। 


ऐसा क्या है इस किताब में - विषय सूची 

आपकी सफलता और समय 

क्या है समय प्रबंध 

समय का बटवारा 

समय और व्यक्तित्व 

बचिए इन  इन से 

कैसे चुराएँ समय 

समय की घडी 

वर्तमान में रहे 

परीक्षा ,छुट्टियाँ और नया साल 

आपकी टाइम मैनेजमेंट वर्कशॉप 


4. स्टूडेंट और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट - Student and Personality Development -

आज के समय में जहाँ प्रतिस्पर्धा इतनी बढ़ गई है वहीँ हर समय कुछ न कुछ नई पर्सनैलिटी स्किल जुड़ती जाती है। अब केवल प्रतिस्पर्धा पढाई को लेकर सफल नहीं हुआ जा सकता है। 

आगे निकलने व ज़िंदगी को सफलता के साथ जोड़ने के लिए कुछ न कुछ अलग खास की जरुरत होती है जो आपको इस भीड़ से थोड़ा अलग बनाती हो। आपकी पर्सनैलिटी ही पहचान बनती है  आपकी पर्सनैलिटी जो आप को भीड़ से अलग बनती है। स्टूडेंट को इस किताब में बॉडी -लैंग्वेज ,कम्युनिकेशन स्किल्स ,मैनर्स और ड्रेसिंग आदि के बारे में भी जानने को मिलेगा। इंटरव्यू देने वाले स्टूडेंट के लिए यह शानदार किताब है। लगभग 190 पेज की यह किताब डॉ. विजय अग्रवाल की 4 किताबे स्टूडेंट श्रृंखला की आखरी किताब है।  

ऐसा क्या है इस किताब में - विषय सूची -

क्यों निखारे व्यक्तित्व 

क्या होता है व्यक्तित्व 

व्यक्तित्व की नींव 

प्रेम और पर्सनैलिटी 

आंतरिक संतुलन 

संघर्ष और व्यक्तित्व 

बॉडी लैंग्वेज 

ड्रेस कोड 

कम्युनिकेशन स्किल्स 

शिष्टाचार 

कुछ व्यक्तियों के बारे में  


डॉ. विजय अग्रवाल की कुछ अन्य शानदार किताबे -dr. vijay  agrawal books

आप भी बन सकते है राम 

खुशहाल जीवन के मंत्र 

सफल होना जरुरी क्यों है 

स्टूडेंट और प्रेम की समझ 

मन को जीतो दुनिया जीतो 

लाइफ मंत्रा 

आनंद की प्यालियाँ 

प्रशासनिक चिन्तक 

आजादी की कहानी 

सही हिंदी सुन्दर हिंदी। 

इस प्रकार डॉ. विजय अग्रवाल की यह चारो किताबे सभी बच्चे और स्टूडेंट लिए मार्गदर्शन के साथ प्रेरणा का काम कर करती है आप अपने बच्चो की कमजोरियों को नजरअंदाज न करे उन्हें यह किताब आप गिफ्ट भी कर सकते जो उनको एक नई ज़िंदगी दे सकती है। .


कृपया हमें follow करे। ... पोस्ट शेयर करें अपने दोस्तों में 

अपनी प्रतिक्रिया [ comment ] नीचे लिखे। ... धन्यवाद 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ