भारत में राष्ट्रीय राजनीतिक दल कौन कौन से हैं ? राष्ट्रीय दल |राष्ट्रीय पार्टियों के नाम

 



भारत में राष्ट्रीय राजनीतिक दल कौन कौन से हैं ? राष्ट्रीय दल 

Which are the national political parties in India.

 राष्ट्रीय  पार्टियों के नाम -


१. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस - इंडियन नेशनल कांग्रेस 
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस indian national congress [inc] की स्थापना एक सेवानिवृत अंग्रेज अधिकारी एलन आक्टोवियन ह्यूम [ o.m.hyum ] के बड़े प्रयासो से 28 दिसंबर 1885 को हुआ। साथ ही सुरेंद्र नाथ बनर्जी एवं आनंद मोहन बोस का भी योगदान रहा है। 
इसका प्रथम अधिवेशन मुंबई के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत विद्यालय में 28 दिसम्बर से 31 दिसम्बर ,1885 तक हुआ था। इसके प्रथम अध्यक्ष व्योमेश चंद्र बनर्जी थे। भारत की सबसे पुरानी पार्टियों में से एक रही है भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस। इस पार्टी की विचारधारा लोकतंत्र ,राष्ट्रीयता ,धर्मनिरपेक्षता ,समावेशी विकाश तथा सामाजिक न्याय में विश्वास करती है। इसका चुनाव चिन्ह 'पंजा' है। वर्तमान में इसकी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी जी हैं। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। 17 वी.लोकसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी  है और विपक्ष में है इस लोकसभा में इसके 52 सदस्य है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी स्वतंत्रता के पश्चात् से लगभग 70 साल तक सत्ता पर रही है। यह पार्टी भारतीय राजनीति की राष्ट्रीय दल के रूप में पहचानी जाती है। 

2. भारतीय जनता पार्टी - bhartiy janta party 
भारतीय जनता पार्टी [बीजेपी ] का मूल स्थापना वर्ष 1951 में श्यामाप्रसाद मुखर्जी द्वारा निर्मित 'भारतीय जन संघ' है। वर्ष 1980 में जनता पार्टी के विघटन के बाद जनसंघ के पूर्व सदस्यों ने मिलकर बीजेपी की स्थापना की।  स्व: अटल बिहारी वाजपेयी जी बीजेपी के संस्थापक अध्यक्ष थे। इसकी विचारधारा मूल दर्शन 'एकात्मक मानववाद' है इसे NDA - national  democratic alliance भी कहते है bjp का चुनाव चिन्ह कमल lotus है। यह पार्टी चार बार  मई 1996 ,1998-99 ,1999-2004 ,तथा 2014 से वर्तमान तक देश की सत्ता की बागडोर संभाल चुकी है। वर्तमान में लोकसभा में सबसे ज्यादा सांसद बीजेपी के ही है। वर्तमान में इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा जी है। वर्तमान में  बीजेपी की ही केंद्र में सरकार है और इस पार्टी के ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी हैं। इसका मुख्यालय नई दिल्ली में है। वर्तमान समय में लोकसभा की सबसे बड़ी पार्टी है और इसके 17 वी. लोकसभा में 303 सदस्य हैं। 

3. मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी - Marxist Communist Party
  मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी जिसे  CP-M भी कहते है सी.पी.एम. की स्थापना 1964 में कोलकाता में हुई। इस पार्टी का मूल वर्ष 1925 में स्थापित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी है ,जिसकी स्थापना एमएन राय ने की थी। 
इस पार्टी में अध्यक्ष का पद नहीं होता है। इसके प्रथम महासचिव पी. सुंदरय्या थे। इस पार्टी की विचरधारा समाजवाद की स्थापना करना है।  मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का चुनाव चिन्ह 'हंसिया-हथौड़ा है। 
इस पार्टी का प्रभाव पश्चिम बंगाल तथा केरल ,त्रिपुरा में ज्यादा है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का मुख्यालय नई दिल्ली में है। 

4. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी - Nationalist Congress Party
राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी जिसे एनसीपी के नाम से भी जाना जाता है। NCP का गठन 25 मई 1999 को शरद पवार ने पीए संगमा तथा तारिक अनवर के साथ मिल कर किया था। इसके प्रथम अध्यक्ष शरद पवार ही थे।  इस  पार्टी की विचारधारा लोकतान्त्रिक धर्मनिरपेक्ष ,सामाजिक समानता तथा समाजिक न्याय की है। इसका चुनाव चिन्ह घड़ी है और इसका भी मुख्यालय नई  दिल्ली में है। यह पार्टी का मुख्य प्रभाव महाराष्ट्र में ही है। वर्तमान में महाराष्ट्र में शिवसेना और भारतीय राष्ट्रीय कॉंग्रेस के साथ मिल कर सरकार चला रही है वर्तमान अध्यक्ष शरद पवार है। 
वर्त्तमान में इसके 5 लोकसभा सांसद है। 2004 से 2014 तक यूनाइटेड प्रोग्रेसिव एलाइंस UPA के साथ  सरकार में शामिल रही थी। 

5.  बहुजन समाज पार्टी [BSP] - bahujan samaj party बहुजन समाज पार्टी को BSP भी कहते है। बहुजन समाज पार्टी की स्थपना 14 अप्रैल 1984 को कांशीराम द्वारा की गई थी। कांशीराम ही इसके ,प्रथम अध्यक्ष थे। इस पार्टी का मुख्यालय नई दिल्ली में है। इसका चुनाव चिन्ह हाथी है।  यह पार्टी बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के दर्शन को अपना प्रेरणा स्त्रोत मानती है। बसपा का मुख्य प्रभाव उतरप्रदेश में देखने को मिलता है। वर्तमान अध्यक्ष मायावती जी है 17वीं  लोकसभा में बहुजन समाज पार्टी की 10 सीटे है। 

6. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी [CPI ]- Communist Party of India
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी को सीपीआई भी बोलते है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का गठन 17 अक्टूबर 1920 को ताशकंद में एम. एन. राय ,अवनी मुखर्जी ,मोहम्मद अली ने मिलकर किया। भारत में 25 दिसम्बर ,1925 को कानपुर में एम.एन. राय के प्रयसों से किया गया। इस पार्टी की विचारधारा साम्यवाद  की  है। इस पार्टी का मुख्यालय नई  दिल्ली में है। इस पार्टी का चुनाव चिन्ह हाँसिया- बाली है ये ऐसी अकेली राष्ट्रीय पार्टी है जिसका चुनाव चिन्ह बदला नहीं वर्तमान लोक सभा 17 वी. लोकसभा में सीपीआई के सिर्फ 2 की सदस्य है। इसका मुख्य प्रभाव केरल,पश्चिम बंगाल  में रहता है। 

7 . अखिल भारतीय तृणमूल कॉंग्रेस [IATC ] - All India Trinamool Congress
अखिल भारतीय तृणमूल कॉंग्रेस IATC की स्थापना 1 जनवरी 1998 को ममता बनर्जी ने कोलकाता में की थी इस पार्टी की पहली अध्यक्षा ममता बनर्जी जी ही थी। इस पार्टी का चुनाव चिन्ह 'जोहरा घास फूल ' है अखिल भारतीय तृणमूल कॉंग्रेस का राजनितिक नारा हैं 'माँ ,माटी ,मानुष ' इस पार्टी का मुख्यालय कोलकाता में है इसका प्रभाव पश्चिम बंगाल में ज्यादा देखा जाता है इस पार्टी की विचारधारा लोकलुभावन लोकतान्त्रिक समाजवाद ,धर्मनिरपेक्ष है वर्तमान में पश्चिम बंगाल में इसी पार्टी की सरकार है। 2011 में यह पार्टी पश्चिम बंगाल के विधानसभा की 294 सीटों में से 184 सीटे जीत कर सत्ता में आई थी। साथ ही इस बार की  पश्चिम बंगाल विधानसभा में 294 सीट  213 सीट अखिल भारतीय तृणमूल कॉंग्रेस की है और सत्ता पर है इसी पार्टी की मुख्यमंत्री ममत बनर्जी जी हैं।  इसकी अध्यक्ष ममता बनर्जी जी है। 
वर्तमान में यह लोकसभा में चौथी सबसे बड़ी पार्टी है इसके कुल 22 सदस्य लोकसभा में है 

8. नेशनल पीपल्स पार्टी - नेशनल पीपुल्स पार्टी के संस्थापक स्व: पी.ए. संगमा है  इसका मुख्यालय मेघालय में है यह मुख्य मेघालय की पार्टी है वर्तमान लोकसभा में इसके केवल 1 सदस्य है। इसकी विचारधारा  साथ ही इस पार्टी का चुनाव चिन्ह पुस्तक है। 

राष्ट्रीय दल से महत्वपूर्ण प्रश्न - MCQ national party 

Q.  कांग्रेस की स्थापना कब हुई 
ANS. 28 दिसंबर 1885 

Q. कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष कौन थे 
ANS. व्योमेश चंद्र बनर्जी 

Q. अखिल भारतीय तृणमूल कॉंग्रेस की संस्थापक कौन है 
ANS. ममता बनर्जी 

Q.बहुजन समाज पार्टी की स्थापना किस ने की। 
ANS. कांशीराम 

Q. भारतीय जन संघ की  स्थापना कब हुई। 
ANS. 1951 में 

Q. वर्तमान में कितने राष्ट्रीय दल  है 
ANS. 8 

Q. राष्ट्रवादी कॉंग्रेस पार्टी के संस्थापक कौन है 
ANS. शरद पवार 

Q. 17वीं  लोकसभा में BJP के कितने सदस्य है 
ANS. 303 

Q. 17 वीं लोकसभा में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कितने सदस्य हैं 
ANS. 52 

Q. जिस पार्टी का चुनाव चिन्ह आजादी के बाद से अब तक बदला नहीं है। 
ANS. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी 


कृपया ऐसी ही जानकारी के लिए हमें follow करे। . . post शेयर करे। 
अपनी प्रतिक्रिया जरूर दें। ......... धन्यवाद। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ