राष्ट्रीय उद्यान किसे कहते है?? वन्य जीव अभ्यारण्य, जीव मंडल आरक्षित प्रदेश | भारत में जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र कौन कौन से है ?? biosphere reserves in India

 


राष्ट्रीय उद्यान किसे कहते है - What is national park ,

national park meaning in  hindi =

 

राष्ट्रीय उद्यान क्या होते है national park तुलनात्मक रूप से एक वृहत प्रदेश है जिसमे एक या अनेक पारिस्थितक तंत्र हो सकते है। यह मानव के उपयोग के लिए नहीं होते है  इसमें पौधे तथा पशुओं ,जानवर की प्रजातियों को विशेष वैज्ञानिक शिक्षा तथा पर्यटक के लिए सुरक्षित रखा जाता है। ये वन की देख रेख सरकार द्वारा की जाती है। 


वन्य जीव अभ्यारण्य किसे कहते हैं [ wildlife sanctuary ] - 

What is a wildlife sanctuary =


राष्ट्रीय उद्यान की तरह वन्य जीव अभ्यारण वन्य जीव व अन्य प्रजातियों की सुरक्षा के लिए होते है या बनाए जाते है। अभ्यारण में  सामन्यता मानव गतिविधि की इजाजत रहती है। अभ्यारण का क्षेत्र छोटा होता है राष्ट्रीय उद्यान की अपेक्षा। 


जीव मंडल आरक्षित प्रदेश किसे कहते है -[ biosphere reserves ]-

What is a biosphere reserve =


जीवमंडल आरक्षित प्रदेश स्थलीय तथा तटीय पारिस्थितिक तंत्र है ,जिसे यूनेस्को ने `मैन एण्ड बायोस्फेयर` [  MAB ] योजना के तहत अंतर्राष्ट्रीय मान्यता दी। स्थलमंडल और जीव मंडल तक फैला  ऐसा क्षेत्र जिसमे सभी प्रकार के जीव पाय जाते हो भारत में जीवमंडल आरक्षित प्रदेशो की संख्या 18 है।  



भारत में जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र कौन कौन से है - Which are the biosphere reserves in India -


नीलगिरि जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र -Nilgiri Biosphere Reserve - 

 इसे सन 1986 में बनाया गया था भारत में सबसे प्रथम जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र माना जाता है। पश्चिमी घाट के क्षेत्र के अंदर वायनाद ,बांदीपुर ,नीलाम्बर ,साइलैंट वैली ,तमिलनाडु केरल तथा कर्नाटक प्रान्त के कुछ क्षेत्र आते  है। इसका प्रादेशिक क्षेत्रफल 5520 वर्ग कि.मी.में फैला है। इस क्षेत्र को 2000 में यूनेस्को[ unesco united nation educational scintific and culture organization ] ने अपनी सूचि में शामिल किया।  


नंदा देवी राष्ट्रीय उद्यान एवं बायोस्फियर रिजर्व -Nanda Devi National Park and Biosphere Reserve - 

जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र -यह क्षेत्र पश्चिमी हिमालय, उत्तराखंड प्रान्त के चमोली ,पिथौरागढ़ के आस पास का है इस नंदा देवी जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल 5860 वर्ग कि.मी. है। इसे सन 1988 में जीव मंडल आरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया।  इसे 2004  में यूनेस्को की सूची में शामिल किया गया। 


 नोकरेक बायोस्फियर रिजर्व - Nokrek Biosphere Reserve - 

यह 1988 में बायोस्फियर बनाया गया।साथ ही 2009 में इसे  यूनेस्को की सूची में शामिल किया गया था। यह क्षेत्र मेघालय पठार , मेघालय प्रान्त के गारो पहाड़ी का भाग है नोकरेक जीवमंडल संरक्षित क्षेत्र का क्षेत्रफल 820 वर्ग किमी है। 


मन्नार की खाड़ी बायोस्फियर क्षेत्र - Gulf of Mannar Biosphere Region - 

यह क्षेत्र तट के रूप में जाना जाता है यह भारत और श्रीलंका के बीच मन्नार की खाड़ी का भाग तमिलनाडु में आता है। इसको 1989 में जीवमंडल संरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया। साथ ही 2001 में इसे यूनेस्को की सूची में शामिल किया गया।मन्नार की खाड़ी जीवमंडल संरक्षित क्षेत्र का क्षेत्रफल 10500 वर्ग किमी. है। 


सुंदरवन - sundarvan - 

यह बायोस्फियर रिजर्व 1989 में बना। साथ ही इसे 2001 में यूनेस्को की सूची में शामिल किया गया।  यह क्षेत्र गंगा का डेल्टा कहे जाने वाले स्थान पर पश्चिम बंगाल में है गंगा तथा ब्रम्हपुत्र नदी के डेल्टा का भाग है। सुंदरवन का क्षेत्रफल 9630 वर्ग किमी. है। 


मानस Manas Biosphere Area- 

मानस बायोस्फियर क्षेत्र का क्षेत्रफल 2837 वर्ग किमी. में फैला है। इसे 1989 में मानस जीवमण्डल आरक्षित क्षेत्र घोषित किया गया। यह पूर्वी हिमालय में असम प्रान्त के कोकराझार ,बोंगाईगांव बारपेटा ,नालवाड़ी ,तथा कामरूप जिलों का भाग है।



ग्रेट निकोबार जीवमंडल संरक्षित क्षेत्र - Great Nicobar Biosphere Reserve- 

इसका क्षेत्र जैसा की नाम से ही स्पष्ट हो रहा है द्वीप प्रकार का है वहीँ निकोबार द्वीप में अंडमान तथा निकोबार का सबसे दक्षिण द्वीप है।इस क्षेत्र को ग्रेट निकोबार जीवमंडल संरक्षित क्षेत्र 1989 में बनाया गया। साथ ही 2013 में यूनेस्को की सूचि में शामिल कर लिया गया। इसका कुल क्षेत्रफल 885 वर्ग किमी. है 


सिपलीपाल Ciplipal Biosphere Reserve - 

सिपलीपाल बायोस्फियर रिजर्व क्षेत्र का क्षेत्रफल 4374 वर्ग किमी. है। इसे सिपलीपाल जीवमंडल संरक्षित क्षेत्र 1994 में घोषित किया गया। साथ ही 2009 में यूनेस्को द्वारा मान्यता प्रदान की गई। इसका क्षेत्र उड़ीसा प्रान्त ,दक्कन प्रायद्वीप के अंतर्गत मयूरभंज जिले का भाग है। 


डिब्रू -सेखोवा Dibru Sekhova Biosphere -

डिब्रू सेखोवा बायोस्फियर का कुल  क्षेत्रफल 820 वर्ग किमी. हैं। इसका क्षेत्र असम प्रान्त ,पूर्वी हिमालय जिलों का भाग डिब्रूगढ़, तिनसुकिया साइरवोवा  का भाग है। इसे जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र 1997 में घोषित किया गया। 


दिहांग-दिबांग Dihang Dibang Biosphere Reserve Area -

इसे दिहांग दिबांग जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र सन 1998 में बनाया गया। अरुणांचल प्रदेश ,पूर्वी हिमालय के सिआंग तथा दिबाँग घाटी का भाग आता है। इसका क्षेत्रफल 512 वर्ग किमी. है क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का सबसे छोटा बायोस्फियर रिजर्व है। 


पचमढ़ी बीओस्फीयर  रिजर्व -Pachmarhi Biosphere Reserve - 

इसे पचमढ़ी जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र सन 1999 में बनाया गया था। साथ ही यूनेस्को ने 2009 में अपनी सूची में शामिल किया। मध्य प्रदेश ,अर्ध शुष्क प्रदेश के बैतूल ,होशंगाबाद ,छिंदवाड़ा जिलों का भाग आता है। इसका क्षेत्रफल 4926 वर्ग किमी. है 


कंचनजंगा Kanchenjunga Biosphere Reserve - 

कंचनजंगा जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र का क्षेत्रफल 2620 वर्ग किमी है। यह पूर्वी हिमालय क्षेत्र ,सिक्किम राज्य के कंचनजंगा पहाड़ियों का भाग है। इसे बायोस्फीयर सन 2000 में घोषित किया गया। 


अगस्थी मलाई Agasthi Malai Biosphere Reserve - 

अगस्थी मलाई जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र सन 2001 में बनाया गया।साथ ही इसे 2016 में यूनेस्को की सूची में शामिल कर लिया गया।  यह पश्चिमी घाट ,केरल राज्य के नैय्यर ,पेम्परा ,तथा शेन दुरूनी वन्य जीव अभ्यारण्य तथा निकटवर्ती क्षेत्र का भाग है। इसका क्षेत्रफल 3500.08 वर्ग किमी. है। 


अचानकमार अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व Achanakmar Amarkantak Biosphere Reserve - 

का क्षेत्रफल 3835 वर्ग किमी. है इसे आचारकमार बायोस्फीयर रिजर्व 2005 में घोषित किया गया। साथ ही 2012 में यूनेस्को में शामिल हुआ। यह मध्यप्रदेश तथा छतीसगढ राज्य के अनूपपुर ,डिंडोरी ,बिलासपुर जिलों का भाग आता है 


रण ऑफ़ कच्छ /ज्ञान भारती जीव मंडल आरक्षित क्षेत्र - Rann of Kutch / Gyan Bharati Biosphere Reserve Area - 

इसे 2008 में जीव मंडल आरक्षित क्षेत्र बनाया गया। इसका क्षेत्रफल 12454 वर्ग किमी. है यह क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जीव मंडल आरक्षित क्षेत्र है। यह गुजरात राज्य के कच्छ का भाग ,राजकोट तथा सुंदरगढ़ जिले में है।यह मरुस्थल प्रकार का जीव मंडल क्षेत्र है।  


ठंठा मरुस्थल - [कोल्ड डेजर्ट ] Cold desert - 

में हिमांचल प्रदेश के पिनघाटी ,चंद्रताल का भाग आता है। यह पश्चिमी हिमालय के अंतर्गत आता है। इसका क्षेत्रफल 7770 वर्ग किमी. है इसे ठंडा मरुस्थल जीव मंडल आरक्षित क्षेत्र सन 2009 में बनाया गया था। 


शेषाचलम की पहाड़िया - Seshachalam Hills - 

शेषाचलम की पहाड़ियों वाला इस क्षेत्र को शेषाचलम जीव मंडल आरक्षित क्षेत्र सन 2010 में बनाया गया है। यह पूर्वी घाट के अंतर्गत आन्ध्रा प्रदेश में चितूर तथा कडप्पा का क्षेत्र है। इसका क्षेत्रफल कुल 4756 वर्ग किमी. है


पन्ना -Panna Biosphere Reserve Area-

इसे पन्ना जीव मंडल आरक्षित क्षेत्र सन 2011 में घोषित किया गया। पन्ना बायोस्फीयर रिजर्व मध्यप्रदेश के पन्ना जनपद के अंतर्गत आता है। इसका क्षेत्रफल लगभग 4100 वर्ग किमी. है।   


जीव मंडल आरक्षित क्षेत्र से महत्वपूर्ण प्रश्न - Important questions from Biosphere Reserve

mcq -


Q . क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे बड़ा जीव मंडल आरक्षित क्षेत्र कौन सा है 

Q. Which is the largest biosphere reserve area in terms of area

ANS. - कच्छ का रण 


Q. भारत में कुल कितने जीव मंडल को यूनेस्को की सूची में शामिल हैं 

Q. How many biospheres in India are included in UNESCO list

ANS. -10 को 


Q. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे छोटा जीव मंडल आरक्षित क्षेत्र कौन सा है 

Q. In terms of area, which is the smallest biosphere reserve area of ​​India

ANS. - दिहांग दिबाँग जीव मंडल आरक्षित क्षेत्र


Q. भारत में कितने जीव मंडल आरक्षित क्षेत्र है 

Q. How many biosphere reserves are there in India

ANS. - 18 


Q. सर्वाधिक जैव विविधता कौन से वनो में पाई जाती है 

Q. Which forest has the highest biodiversity

ANS. - उष्णकटिबंधी वर्षा वन में 


Q. सबसे पहले जीव मंडल आरक्षित क्षेत्र कौन सा है 

Q. Which is the first biosphere reserve area

ANS. - 1986 ,नीलगिरी जीवमंडल आरक्षित क्षेत्र 


Q. भारत में मरुस्थली प्रकार का जीव मंडल कौन सा है 

Q. Which is the desert type biosphere in India

ANS. कच्छ कच्छ का रण  


Q. ठंडा मरुस्थल [ कोल्ड डेजर्ट ] कहाँ है 

Q. Where is the cold desert [cold desert]

ANS. - हिमांचल प्रदेश में 


Q. बायोस्फीयर शब्द का प्रयोग सर्व प्रथम किसने किया। 

Q. Who first used the word biosphere?

ANS. - `एडवर्ड सुएस` ने


Q. यूनेस्को ने जीव मंडल आरक्षित क्षेत्र को किस प्रोग्राम के तहत मान्यता दी है 

Q. Under which program UNESCO has recognized the Biosphere Reserve Area

ANS. प्रोग्राम 1971 [MAN AND THE BIOSPHERE PROGRAMME - MAB] के तहत  


- हमारी अन्य पोस्ट -


> भारत में पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए गए प्रमुख आंदोलन - ENVIRONMENTAL PROTECTION

> संविधान की प्रस्तावना क्या कहती है ,साथ ही प्रस्तावना के सभी शब्दो का सही मतलब जानें  what-is-preamble-sovereignscularsociali 

>बंगाल के गवर्नर जनरल - governor general of bengal tricks| आधुनिक भारत का इतिहास modern history

ham honge kamyab motivational ,life-management


कृपया हमें  syllabuson , FOLLOW करे। ... पोस्ट SHARE करे अपने दोस्तों में 

अपनी राय  हमें COMMENT BOX में दें। ..... धन्यवाद। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ