1 नवंबर मध्य प्रदेश स्थापना दिवस मध्य प्रदेश सौंदर्य गान madhya pradesh saudary gaan | madhya pradesh kavita| mp poetry 2020

 



इस पोस्ट के माध्यम से हम मध्य प्रदेश की सबसे सुन्दर झाकियों की झलक कविता के द्वारा प्रस्तुत कर रहे है मध्य प्रदेश की अदभुत विशेषता को इस कविता के माध्यम से आप सब के बीच रहने की एक छोटी सी कोशिश ,अभी 1 नवंबर को मध्य प्रदेश स्थापना दिवस है ,और मध्य प्रदेश का निवासी होने के कारण मुझे अपने देश प्रदेश से काफी लगाव व प्रेम है इस सुंदर प्रस्तुति के माध्यम से आप सभी को मध्य प्रदेश की एक झांकी दिखाते  है।  




 मध्य प्रदेश सौंदर्य गान 
madhya pradesh saundary gaan 


अनुपम है भारत की माटी 
उस धरा पर मध्य प्रदेश है 
विन्ध्याचल,आँचल की छाया
सोयाबीन प्रदेश है
नदिया यहा मिलने आती
माइका मध्य प्रदेश है
पूर्व में कोयले की खाने
मालवा का पश्चिम विस्तार है
उत्तर से जिब्राल्टर का नाता
दक्षिण खान प्रदेश है
अनुपम है भारत की माटी
उस धरा पर मध्य प्रदेश है!! 


गौरवमई इतिहास यहाँ का
ये अपना हृदय प्रदेश है
नृत्य बोलिया यहा कि काया
चर्चा जगत विदेश है
खजुराहो प्रेम का दर्पण
पचमढ़ी कला का वेश है
महाकुंभ हर धर्म का संगम
जहा सुशोभित महाकाल महेश है
अनुपम है भारत की माटी
उस धरा पर मध्य प्रदेश है!! 





उद्यान बगीचो की सौगाते
ये अपना वन प्रदेश है
शिक्षा कौशल कला अनूठे
सर्वोच्च स्वच्छता का संदेश है
राजनीति संस्कृति यहा की
अभिचल शौर्य निःसंदेह है
कर्क 14 जिलो से गुजरे
मानसूनी वर्षा प्रदेश है
अनुपम है भारत की माटी
उस धरा पर मध्य प्रदेश है!! 

देवी अहिल्या दुर्गावती की मातृ शक्ति
आजाद चन्द्रशेखर का बलिदान है
तालो मे ताल भोजताल
भोपाल झीलो मे खास देवेश है
धुआँधार संगमरमर की मूरत
चौसठयोगनी गौरीघाट है
चित्रकूट हो या मैहर की धरती
यहाँ राम का वनवास है
अनुपम है भारत की माटी
उस धरा पर मध्य प्रदेश है!! 




लता, किशोर की आवाजे
गूजे हिन्द स्वदेश है
पवित्रा नर्मदा शिप्रा की
ओंकारेश्वर महेश्वर का उपदेश है
माण्डू है परमार वंश का नक्शा
छत्रशाल ओरछा नरेश है
अनुपम है भारत की माटी
उस धरा पर मध्य प्रदेश है!! 

कालिदास नवीन की रचना
बुंदेली बघेली निमाड़ी का समावेश है
M. P. है हीरा उत्पादक
नाम मध्य प्रदेश है
चारो ओर सुख प्रेम का उत्सव
हराभरा खुशहाल मध्य प्रदेश है
बीमबैठका सांची है युनेस्को
सकल दृश्य अनुशेष है
अनुपम है भारत की माटी
उस धरा पर मध्य प्रदेश है!! 

रचनाकार - प्रयाग तिवारी
       कटनी(म. प्र.)

कृपया हमें syllabuson  follow करे। post share करें 
अपनी प्रतिक्रिया comment नीचे लिखें। ....धन्यवाद  

madhya pradesh gaan 


एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ

thank you ...